{"_id":"6af534d52e0d45ab6c093e34","slug":"ramayana-box-office-collection-day-7-ranbir-kapoor-yash-movie-earn-over-900-cr-worldwide-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण बॉक्स ऑफिस: भाई दूज पर हुई छप्परफाड़ कमाई, 1000 करोड़ कमाने के करीब पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रामायण बॉक्स ऑफिस: भाई दूज पर हुई छप्परफाड़ कमाई, 1000 करोड़ कमाने के करीब पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म
Thu, 12 Nov 2026 09:09 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:09 AM IST
सार
- 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
- इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान 'राम' और यश 'रावण' के किरदार में नजर आए।
- नितेश तिवारी की फिल्म इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
रामायण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। दिवाली के बाद भाई दूज के मौके पर फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला, जिसका असर इसकी कमाई पर भी देखने को मिला। महज सात दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
वहीं, भारत में भी फिल्म 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है। खास बात यह है कि भाई दूज की छुट्टी खत्म होने के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बरकरार रही। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस बिग बजट फिल्म ने बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी। आइए जानते हैं कि रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और अब यह 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े से कितनी दूर है।

Trending Videos
रामायण
- फोटो : अमर उजाला
सातवें दिन भी बरकरार रहा 'रामायण' का जलवा
'रामायण' ने बुधवार को भारत में 70.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की सात दिनों की कुल घरेलू नेट कमाई 511.10 करोड़ रुपये हो गई है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 611.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
वहीं, विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। यहां से फिल्म ने सातवें दिन 25 करोड़ रुपये समेत कुल 323.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 934.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में अब यह 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूर है।
खास बात ये है कि 'रामायण' साउथ इंडियन डब वर्शन में 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

'रामायण' फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
कब हुई कितनी कमाई?
फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन त्योहार के मौके पर इसने जबरदस्त वापसी की। फिल्म ने गुरुवार को 64.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ ओपनिंग की थी। शुक्रवार को इसकी कमाई में करीब 25.9 फीसदी की गिरावट आई और कलेक्शन 48.05 करोड़ रुपये रहा।
हालांकि, शनिवार को फिल्म ने 69.80 करोड़ और रविवार को 56.15 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया। पांचवें दिन इसने 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
वहीं, मंगलवार को फिल्म ने 94.10 करोड़ रुपये की कमाई की। त्योहार की छुट्टी खत्म होने के बाद बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में करीब 24.9 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद इसने 70.65 करोड़ रुपये बटोर लिए।

इन फिल्मों का तोड़ चुकी है रिकॉर्ड
- बता दें कि 'रामायण' वर्ल्डवाइड 'छावा' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
- वहीं, भारत में इसने रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं,
- इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है।
- अब 'रामायण' से आगे बस 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (1149.30) की कमाई है।