{"_id":"6a5db6585b5799f62b03b75e","slug":"video-rotary-club-choti-kashi-mandi-new-executive-akhilesh-bharti-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rotary Club Mandi: अखिलेश भारती बने रोटरी क्लब ऑफ छोटी काशी मंडी के अध्यक्ष, जसपाल सिंह संभालेंगे सचिव पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rotary Club Mandi: अखिलेश भारती बने रोटरी क्लब ऑफ छोटी काशी मंडी के अध्यक्ष, जसपाल सिंह संभालेंगे सचिव पद
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:17 AM IST
Link Copied
रोटरी क्लब ऑफ छोटी काशी मंडी ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। इंस्टालेशन सेरेमनी के दौरान रोटेरियन अखिलेश भारती ने क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला, जबकि जसपाल सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
रोटरी प्रोटोकॉल के तहत आयोजित इस समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट विजय साहदेव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए रोटरी के सेवा, नेतृत्व और सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला।
विजय साहदेव ने क्लब से नियमित सामाजिक गतिविधियों के साथ एक बड़े और प्रभावी सेवा प्रोजेक्ट पर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट क्लब को डिस्ट्रिक्ट और ग्लोबल ग्रांट प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं तथा समाज में रोटरी की पहचान को और मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने सेवा कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष अखिलेश भारती ने शपथ ग्रहण के बाद अपने कार्यकाल का विजन साझा करते हुए कहा कि क्लब समाज पर स्थायी प्रभाव छोड़ने वाला कम से कम एक बड़ा सेवा प्रोजेक्ट शुरू करने का प्रयास करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।