{"_id":"6a5db4bef2bd8f1a7d07a7a4","slug":"video-fire-at-a-textile-factory-in-panipat-five-fire-tenders-brought-it-under-control-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में टेक्सटाइल फैक्टरी में आग, पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में टेक्सटाइल फैक्टरी में आग, पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
पानीपत के थाना पुराना ओद्योगिक क्षेत्र के काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब पांच दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
मुख्य दमकल कर्मी अमित गोस्वामी ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर रखे कचरे (वेस्ट मैटेरियल), मशीनरी और बिल्डिंग के कुछ हिस्से में आग फैल गई। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया। फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या वेस्ट मैटेरियल में लगी चिंगारी को आग की वजह माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।