{"_id":"6a5db1695c4da75eee00b890","slug":"video-on-the-demand-of-the-mla-the-minister-gave-two-garbage-vehicles-in-nainital-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विधायक की मांग पर मंत्री ने दिए दो कूड़ा वाहन, टैक्स और उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विधायक की मांग पर मंत्री ने दिए दो कूड़ा वाहन, टैक्स और उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के नैनीताल दौरे के दौरान क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं, टैक्स और उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। स्थानीय विधायक सरिता आर्या की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने नैनीताल नगर के लिए दो नए कूड़ा वाहन देने की घोषणा की।
रविवार को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा राज्य अतिथि गृह में पहुंचे। इस दौरान विधायक ने जनता को राहत देने के लिए टोल टैक्स (300 रुपये) और पार्किंग शुल्क (500 रुपये) को घटाकर पूर्व की तरह करने की मांग उठाई। बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक प्रदीप सिंह बोरा ने लेक ब्रिज टोल निविदा प्रक्रिया में जरूरी सुधार करने का आग्रह किया। उच्च शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने मंत्री कैड़ा को एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा। इसमें संविदा प्राध्यापकों को यूजीसी नियमों के अनुसार उचित वेतन देने और विनियमितीकरण की कट-ऑफ डेट को बढ़ाकर वर्ष 2026 करने की मांग। कैबिनेट मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नैनीताल पहुंचने पर तल्लीताल से एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। इसके बाद नैनीताल क्लब में आयोजित मुख्य समारोह में मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन, कूटा के अध्यक्ष ललित तिवारी, गोपाल रावत, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमिता साह, शांति मेहरा, दिनेश आर्य आदि ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।