{"_id":"6a60589be96bdb8633055a5c","slug":"video-congress-takes-to-the-streets-against-the-brutality-inflicted-on-the-youth-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: युवाओं पर बर्बरता के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: युवाओं पर बर्बरता के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस
अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:13 AM IST
Link Copied
नैनीताल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं, युवाओं पर हुई बर्बरता और लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को नैनीताल यूथ कांग्रेस ने आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की।
नगर अध्यक्ष बंटू आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल स्थित पंत पार्क में एकत्र होकर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष बंटू आर्या ने दिल्ली के घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला और मानवीय मूल्यों का हनन बताया। वहीं नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और लगातार हो रहे पेपर लीक का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज सुनने के बजाय केंद्र की सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है। कबड़वाल ने कहा कि छात्राओं पर हुए बल प्रयोग ने भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे की पोल खोल दी है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी (मंटू), संजय कुमार, हिमांशु पांडेय, धीरज सिंह बिष्ट, त्रिभुवन फर्त्याल, कमल जोशी, सुनीता आर्या, पीके शर्मा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शार्दूल नेगी, अभिषेक कुमार, छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार समेत आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।