{"_id":"6a5fb8f7f9a739e85f01a34f","slug":"video-shuklaganj-congress-protests-against-lathi-charge-on-students-in-delhi-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामले में दिल्ली में अखिलेश की गिरफ्तारी के बाद सपाईयों ने प्रदर्शन कर किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक मामले में दिल्ली में अखिलेश की गिरफ्तारी के बाद सपाईयों ने प्रदर्शन कर किया पैदल मार्च
पेपर लीक मामले में दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी वहां पहुंचे जहां उनकी गिरफ्तारी के बाद नगर की राजनीति भी गर्मा गई और मंगलवार रात 10:30 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसते हुए पैदल मार्च कर कोतवाली गंगा घाट पहुंचे। जहां धरना देने के बाद पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ता वापस हुए।
मंगलवार रात समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता वीरेंद्र शुक्ला की अगुवाई में 20 से अधिक कार्यकर्ता राजधानी मार्ग स्थित उनके निवास पर एकत्रित हुए जहां से पैदल मार्च करते हुए राजधानी मार्ग सब्जी मंडी पहुंचे। यहां प्रदर्शन करने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को जमकर कोसते हुए पेपर लीक मामले में निष्पक्षता से जांच कराने की बात कही साथ ही उनके नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की। कार्यकर्ता कोतवाली गंगा घाट पहुंचे जहां कुछ देर के लिए कार्यकर्ता धरने पर भी बैठ गए मामला बढ़ता देख कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाया इसके बाद सभी वापस हुए। इस दौरान वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तानाशाही बिल्कुल नहीं चलेगी आने वाले चुनाव में हम इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। छात्रों के साथ जो हो रहा है वह बेहद निंदनीय है। वहीं प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं में सभासद अभिषेक द्विवेदी, पूर्व सभासद रसीद, सुनील यादव, मिंटू निषाद, फुरकान, आजम खान, इशांत तिवारी, रूद्र शुक्ला, विक्रम भदोरिया, यशराज, अंशु, सोनी समेत अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।