फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM to inaugurate and lay foundation stones for 48 development projects worth ₹411 crore from Bithoor

कानपुर: मुख्यमंत्री आज बिठूर से करेंगे 411 करोड़ के 48 विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास

Mon, 26 Oct 2026 12:07 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 26 Oct 2026 12:07 AM IST
सार

CM In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पूजन करेंगे। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। 

विज्ञापन
CM to inaugurate and lay foundation stones for 48 development projects worth ₹411 crore from Bithoor
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिठूर से 411.77 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे। यह परियोजनाएं बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र की हैं। रविवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर सहित अन्य अधिकारी दिनभर तैयारियों में व्यस्त रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे बिठूर स्टेडियम पहुचेंगे। यहां पुरोहित कालीचरण दीक्षित और लवकुश आश्रम स्थित गुरुकुल में पढ़ने वाले सात बटुक मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से होते हुए वाल्मीकि आश्रम जाएंगे। यहां पुजारी दुर्गा प्रसाद के साथ पूजा अर्चना करने के बाद रामायण पाठ में भाग लेंगे। वनदेवी मंदिर में पूजा अर्चना कर वाल्मीकि परिसर का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वह सूबेदारनगर स्थित बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा के घर जाकर उनकी मां डॉ. निर्मल सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। वहां से नानाराव पेशवा पार्क पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


सीएम के आगमन के मद्देजनर सफाई कर्मी दिनभर क्षेत्र को चमकाते रहे। वाल्मीकि आश्रम की तरफ जाने वाली करीब 100 मीटर सड़क बनवाई गई। वाल्मीकि आश्रम परिसर में रंग रोगन कराया गया और इसे रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। नाना राव पेशवा स्मारक पार्क में काशी मुक्ति मंच के पास वॉटरप्रूफ पंडाल किया गया है। पीडब्ल्यूडी ने सिंहपुर और मंधना तक पैचवर्क कराया। हेलीपैड और जनसभा स्थल तैयार किया गया। अपर पुलिस आयुक्त विपिन ताडा के नेतृत्व में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बिठूर स्थित नानाराव पार्क की तैयारियों को परखा। पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

होर्डिंग से पट गया बिठूर कस्बा
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रविवार को बिठूर कस्बा स्वागत होर्डिंग से पट गया। मंधना से बिठूर और कल्याणपुर से बिठूर जाने वाली सड़क किनारे जगह जगह राजनीतिक लोगों ने अपनी होर्डिंग लगवाई हैं।

 

महर्षि वाल्मीकि में हुई थी महाकाव्य रामायण की रचना
महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की विरासत को संरक्षित करने और उनसे जुड़े पौराणिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। मान्यता है कि इसी आश्रम में महाकाव्य रामायण की रचना हुई और माता सीता को आश्रय मिला था। यहीं भगवान श्रीराम के पुत्रों लव-कुश का जन्म हुआ। पर्यटन विभाग का महर्षि वाल्मीकि से जुड़े धार्मिक स्थलों के कायाकल्प और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाने पर जोर है।

एक घंटा 10 मिनट बिठूर में रहेंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक घंटा 10 मिनट बिठूर में रहेंगे। जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल अनुभाग) की तरफ से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से बिठूर हेलीपैड में उतरेंगे। 11:30 बजे नानाराव पार्क (बिठूर स्टेडियम) में जनसभा को संबोधित करेंगे और दोपहर 12:10 बजे बिठूर हेलीपैड से वापस चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed