{"_id":"6a5f6e5e650346a7a600fe4b","slug":"video-hatharasa-daema-esapa-na-sasana-ma-kavaugdha-yatara-maraga-ka-lya-jayaja-jalbharava-para-jataii-narajaga-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाथरस डीएम-एसपी ने सासनी में कांवड़ यात्रा मार्ग का लिया जायजा, जलभराव पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस डीएम-एसपी ने सासनी में कांवड़ यात्रा मार्ग का लिया जायजा, जलभराव पर जताई नाराजगी
21 जुलाई को हाथरस डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा ने सावन की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सासनी क्षेत्र के मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने अलीगढ़ से आगरा तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का जायजा लिया। निरीक्षण में ब्लैक स्पॉट, जलभराव वाले क्षेत्रों और प्रकाश व्यवस्था की जांच की गई। अधिकारियों को ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने हाईवे पर जलभराव देखकर नाराजगी जताई। सासनी चौराहे पर जलभराव के स्थायी समाधान हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग और पंप लगाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कांवड़ यात्रा शिविरों में पेयजल, शौचालय, प्रकाश और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कोतवाली चौराहे पर हाई मास्टर लाइट लगाने तथा जलभराव वाले स्थानों की मरम्मत कर यातायात सुचारू रखने के निर्देश भी दिए गए। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सैंड बैग और रिफ्लेक्टर टेप से पृथक लेन बनाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव और प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।