{"_id":"6a5f1a13651e6d626a087c85","slug":"video-shimla-maternal-child-health-awareness-program-pregnancy-care-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Maternal Health: शिमला में महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व का दिया संदेश, गर्भावस्था से स्तनपान तक दी अहम जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maternal Health: शिमला में महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व का दिया संदेश, गर्भावस्था से स्तनपान तक दी अहम जानकारी
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:34 PM IST
राजधानी शिमला के झांसी पार्क स्थित ऑल इंडिया वीमेन कॉन्फ्रेंस के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में मंगलवार को मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित गर्भावस्था, मातृ स्वास्थ्य और नवजात शिशु की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा।
रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कमला नेहरू अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशा चौहान और आईजीएमसी की डॉ. आंचल ने महिलाओं को गर्भधारण के सही समय, गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और सुरक्षित मातृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्तनपान के महत्व, गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी सामान्य समस्याओं के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नियमित जांच और सही देखभाल से मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रखा जा सकता है।
कार्यक्रम में वोकेशनल सेंटर की प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन की अध्यक्ष कविता खन्ना, डॉ. आशा माढ़िया, ऑल इंडिया वीमेन कॉन्फ्रेंस के वोकेशनल सेंटर की प्रभारी आशा सूद सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।