{"_id":"6a5e68bd6b14380fd600d894","slug":"video-reckless-bikers-attacked-a-moving-car-with-a-brick-in-front-of-the-judges-bungalow-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जज बंगला के सामने चलती कार पर बाइक सवार मनबढ़ों ने ईंट से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज बंगला के सामने चलती कार पर बाइक सवार मनबढ़ों ने ईंट से किया हमला
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
Link Copied
बलिया शहर के ओवरब्रिज से टीडी कॉलेज मार्ग के जजेज बंगला के सामने चलती कार पर अज्ञात बाइक सवार मनबढ़ों ने ईंट फेंककर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व सभासद आदर्श मिश्रा उर्फ झब्बू ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुए आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
शहर के जापलिनगंज निवासी आदर्श मिश्र उर्फ झब्बू ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि कार से ओवरब्रिज होते हुए टीडी कॉलेज मार्ग से जज बंगले की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार कुछ युवकों ने अचानक कार पर ईंट से प्रहार कर दिया। हमले से वाहन असंतुलित हो गया, हालांकि चालक ने किसी तरह कार पर नियंत्रण पा लिया और बड़ा हादसा टल गया। कार का आगे व साइड का शीशी टूट गया। घटना के बाद सभी आरोपी बाइक से टीडी कॉलेज की ओर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि वह हमलावरों की पहचान नहीं कर सका। इस सभी ने हमला क्यों किया इसका भी कारण मुझे पता नहीं है। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि कलेक्ट्रेट, टीडी कॉलेज और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि तहरीर पर टीडी कालेज चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरा से बाइक सवार युवकों की पहचान की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।