{"_id":"6ade5baae50a90643109cf8a","slug":"villages-face-an-existential-threat-due-to-erosion-by-the-saryu-river-villagers-sound-a-call-for-protest-ballia-news-c-190-1-bal1001-175832-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सरयू की कटान से गांवों का अस्तित्व खतरे में, ग्रामीणों ने भरी आंदोलन की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सरयू की कटान से गांवों का अस्तित्व खतरे में, ग्रामीणों ने भरी आंदोलन की हुंकार
विज्ञापन
बैरिया। सरयू नदी के कटान से उत्तरी दियरांचल के गांवों का अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन में बदलने लगा है। रविवार को गोपालनगर, वशिष्ठनगर, शिवाल मठिया और मानगढ़ के ग्रामीणों ने महापंचायत कर दीयरांचल बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को चेतावनी दी कि मंगलवार तक कटान रोकने के लिए ठोस पहल नहीं हुई तो हजारों लोग धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इतना ही नहीं, चारों ग्राम पंचायतों के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का भी एलान किया।
महापंचायत में ग्रामीणों ने सरयू नदी की ड्रेजिंग कराने, रिंग बांध बनाने और बड़े पैमाने पर मजबूत स्पर का निर्माण कर कटान रोकने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि नदी लगातार उपजाऊ जमीन को निगल रही है और लोगों के आशियानों पर खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद कटान से बचाव के लिए स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि दियरांचल को बचाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार कर तत्काल काम शुरू करना जरूरी है।
विज्ञापन
महापंचायत में चेतावनी दी गई कि मंगलवार तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। महापंचायत में शिवाल मठिया की प्रधान किरण देवी, मानगढ़ के प्रधान राजकुमार यादव, शिवाल मठिया के प्रधान परमात्मा गोड़, अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव, राजकिशोर सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने विचार रखे। संचालन सुनील यादव ने किया, जबकि विनोद यादव ने आभार जताया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सर्वसम्मति से चुने गए समिति के पदाधिकारी
महापंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में दीयरांचल बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव को अध्यक्ष बनाया गया। अर्जुन यादव, परमात्मा शाह, राजू यादव और श्रीनिवास यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदीप यादव, रामअवधेश यादव, अखिलेश राय, अर्जुन चौधरी और अनिल यादव महामंत्री व सहमंत्री पदों पर चुने गए। विजय कुमार यादव को कोषाध्यक्ष तथा मनोज कुमार यादव, हरिहर यादव और रघुनाथ यादव को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया। दीपक यादव, उमेश साहनी, अजित यादव और सुरेंद्र यादव को संगठन मंत्री, जबकि सुनील कुमार यादव, मनोज कुमार यादव और पप्पू यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो बार नदी में समा गया मकान, मुआवजा नहीं मिला
बैरिया। सरयू नदी के कटान से प्रभावित गोपालनगर टाड़ी निवासी गणेश यादव आर्थिक सहायता के लिए तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर मदद की गुहार लगाई है। गणेश यादव के अनुसार, वर्ष 2024 में उनका मकान सरयू नदी में समा गया था। सरकार से मिली आर्थिक सहायता और अन्य स्रोतों से धन जुटाकर उन्होंने करीब एक किलोमीटर दूर नया आशियाना बनाया, लेकिन वह भी 10 दिन पहले नदी में गिर गया। गणेश यादव का आरोप है कि शिकायत के बाद भी उन्हें आर्थिक सहायता नहीं दी जा रही है। क्षेत्रीय लेखपाल का कहना है कि वर्ष 2024 में सहायता मिल चुकी है, इसलिए दोबारा मदद नहीं मिलेगी। संवाद