{"_id":"6ade5c4a86f2795b6b0ead71","slug":"avnish-emerges-victorious-in-1600-meter-race-72-runners-showcase-their-mettle-ballia-news-c-190-1-bal1001-175854-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 1600 मीटर की दौड़ में अवनीश ने मारी बाजी, 72 धावकों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 1600 मीटर की दौड़ में अवनीश ने मारी बाजी, 72 धावकों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
गड़वार। क्षेत्र के बरवां गांव में रविवार को आयोजित जोश प्रतियोगिता में धावकों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।
1600 मीटर की दौड़ में 72 धावकों ने हिस्सा लिया। पहाड़पुर के अवनीश यादव ने प्रथम रहे। गाजीपुर के भोला यादव दूसरे और गाजीपुर के गोलू यादव तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में रसड़ा के सुनील कुमार चौथे, भरखरा के सुजीत यादव पांचवें और सरया के सत्यप्रकाश छठवें स्थान पर रहे।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को क्रमशः पांच हजार, तीन हजार और 1500 रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं, चौथे, पांचवें और छठवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता के सभी विजेता धावकों के साथ ही जोश प्रतियोगिता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 28 अक्तूबर को बरवां गांव स्थित श्री दुधेश्वरनाथ मंदिर पर लगने वाले मेले में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर मनोज सिंह चौहान, सुभाष चौहान, मनोज शाह, अनिल यादव, अतुल चौहान और सुनील यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मुकेश सिंह चौहान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।