फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Natural farming needs grants and market access to flourish: Virendra Singh Mast

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मिले अनुदान और बाजार : वीरेंद्र सिंह मस्त

Mon, 26 Oct 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Natural farming needs grants and market access to flourish: Virendra Singh Mast
बैरिया। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अनुदान, उनके उत्पादों का लाभकारी मूल्य और उपज की बिक्री के लिए उचित बाजार उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत कर यह आग्रह किया है। रविवार को सोनबरसा स्थित अपने कार्यालय में पूर्व सांसद ने बताया कि इस संबंध में वह केंद्र सरकार को पहले ही लिखित प्रतिवेदन भेज चुके हैं। रविवार को कृषि मंत्री से टेलीफोन पर भी बातचीत हुई।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अब तक किए गए प्रयास महत्वपूर्ण हैं लेकिन किसानों को इससे जोड़ने और इसे आर्थिक रूप से लाभकारी बनाने के लिए अभी और काम करने की जरूरत है। वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि इससे पौष्टिक आहार को बढ़ावा देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि लाला टोला स्थित जयप्रकाश नारायण (जेपी) ट्रस्ट परिसर में प्राकृतिक खेती अनुसंधान केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

------------
आरा-बैरिया फोरलेन और महुली पुल का जल्द होगा शिलान्यास
पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि आरा-बैरिया फोरलेन और महुली सड़क पुल का शिलान्यास जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इसके लिए कर्णछपरा के पास जीन बाबा स्थान के समीप कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जीन बाबा स्थान से गोपालनगर और दुमाईगढ़ घाट होते हुए देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक गांव जीरादेई तक फोरलेन सड़क बनाने तथा सरयू नदी पर पक्का पुल निर्मित कर इस मार्ग को जोड़ने की औपचारिक घोषणा भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed