{"_id":"6a5e69103af1cef36c0d7492","slug":"video-emergency-and-trauma-center-corridor-collapses-staff-member-injured-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर की गैलरी धंसी, कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर की गैलरी धंसी, कर्मचारी घायल
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:59 PM IST
Link Copied
बलिया में मानसून की दूसरी तेज बारिश ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और भवनों की हालत की पोल खोल दी। सोमवार सुबह हुई झमाझम बारिश के दौरान इमरजेंसी से ट्रॉमा सेंटर जाने वाली गैलरी का फर्श अचानक धंस गई। उसमें ट्रॉमा सेंटर में तैनात कर्मचारी कृष्ण मोहन फर्श में धंसने से घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों ने उसे तत्काल इमरजेंसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। घटना ने अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि उसी समय वहां अधिक भीड़ होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।