{"_id":"6a5e68b26aad2582f30228d6","slug":"video-demand-for-reforms-in-the-education-system-and-the-restoration-of-student-union-elections-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
Link Copied
आजमगढ़ जनपद के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं, बार-बार हो रहे पेपर लीक और उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनावों पर लगी रोक के विरोध में सोमवार को आवाज बुलंद की। इस संबंध में छात्र नेता अखिलेश पाण्डेय के नेतृत्व में युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में छात्रों ने देश की शिक्षा प्रणाली में गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी और शैक्षणिक परीक्षाओं में हो रही धांधली और पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है, जिससे युवाओं का लोकतांत्रिक व्यवस्था और पारदर्शी तंत्र पर से विश्वास कम होता जा रहा है।
छात्रों ने मांग की कि देश भर में हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लगी रोक हटाकर छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराए जाएं, ताकि छात्रों को लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिले।सभी भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और निश्चित समय-सीमा के भीतर संपन्न कराया जाए। शिक्षा तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी तय की जाए और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।