{"_id":"6a5e5f2fe7335364ad0f7212","slug":"video-bjp-questions-mla-mayukh-mahars-sit-in-protest-burns-his-effigy-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भाजपा ने विधायक मयूख महर के धरने पर उठाए सवाल, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भाजपा ने विधायक मयूख महर के धरने पर उठाए सवाल, फूंका पुतला
अरविंद कुमार
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:17 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। भाजपा ने विधायक मयूख महर के धरने पर सवाल उठाते हुए उनका पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चार साल तक विधायक चुप रहे। अब चुनाव नजदीक आते ही मौजूदा सरकार की योजनाओं का झूठा श्रेय लेने के लिए धरना दे रहे हैं। ऐसा कर विधायक जनता को धोखा दे रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में विधायक मयूख महर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही अन्य सुविधाओं को बेहतर बना रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हवाई सेवा का विस्तार हुआ। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मेडिकल कॉलेज के संचालन के साथ ही बेस अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। सरकार हर हाल में इस साल मेडिकल कॉलेज का संचालन करेगी। विधायक मयूख महर हमेशा से ही नाटकीय ढंग से धरना-प्रदर्शन कर विकास कार्यों का श्रेय लेते आए हैं। इस बार भी इसी रणनीति के तहत उन्होंने धरना दिया है। जनता उनके नाटक को समझ चुकी है। दायित्वधारी गणेश भंडारी ने कहा कि अगर विधायक ने इन चार सालों में जिले की कोई मांग या समस्या सीएम से लेकर सचिव स्तर तक रखी हो तो उन्हें इसका प्रमाण सार्वजनिक करना होगा। चार साल तक चुप रहने वाले विधायक चुनाव आते ही फिर से विकास योजनाओं का झूठा श्रेय लेने में जुट गए हैं उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं होगी। जनता सबकुछ समझ चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक को इसका जवाब देगी। पुतला फूंकने वालों में विरेंद्र बोहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, इंद्र लुंठी, मनोज कुमार, उमेश महर, दीपक लोहिया, गोपू महर, मनोज सामंत, कोमल मेहता सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।