{"_id":"6a5e0ca2ba972bd4b40667af","slug":"video-action-will-be-taken-if-groundwater-is-extracted-without-approval-in-agra-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिना मंजूरी किया भूजल का दोहन तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिना मंजूरी किया भूजल का दोहन तो होगी कार्रवाई
बिना मंजूरी या रेन वाटर हार्वेस्टिंग किए धरती की कोख से पानी निकालकर इस्तेमाल करने वालों पर जिला प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। जिलाधिकारी ने भूगर्भ जल विभाग को ऐसे सभी प्रतिष्ठानों को भूजल सहेजने के लिए नोटिस जारी करने को कहा है। ऐसे होटलों, फैक्टरियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सूची मांगी गई है, वहीं पुराने एनसीओ धारकों को मानकों का पालन करने के लिए कहा गया है। शुरुआती चरण में 53 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए हैं। शुरुआती दौर में विभाग भूजल का जमकर दोहन करने वाले सरकारी व निजी स्लॉटर हाउसों से लेकर 53 फैक्टरियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर रहा है। इन सभी जगह भूजल दोहन तो किया जा रहा है लेकिन रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं की गई है। ऐसे प्रतिष्ठानों पर पूर्व में किए गए भूजल उपयोग के लिए जुर्माना लगाने की भी तैयारी है। दरअसल, हाल ही में भूगर्भ जल विभाग की प्री-मानसून रिपोर्ट के साथ ही भूजल के उपयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। दोनों ही रिपोर्ट में जिले का एक भी ब्लॉक सुरक्षित जोन में नहीं मिला है। ऐसे में जिला प्रशासन ने पहले से ही पानी की परेशानी झेल रहे आगरा के भूजल स्तर और उसकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कवायद शुरू की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।