फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress workers from Kanalichhina were prevented from reaching the Chief Minister's village

Pithoragarh News: कनालीछीना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के गांव जाने से रोका

Sun, 25 Oct 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congress workers from Kanalichhina were prevented from reaching the Chief Minister's village
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड का हड़खोला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पैतृक गांव है। रविवार को वह अपने पैतृक गांव पहुंचे। विकासखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता भी सीएम से मुलाकात कर उनके समक्ष क्षेत्र की समस्याएं उठाने के लिए उनके गांव के लिए रवाना हुए। धारचूला हाईवे पर बंदरलीमा के पास पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सीएम के गांव जाने से रोक दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुलिस से शांतिपूर्वक तरीके से सीएम से मुलाकात करने की गुहार लगाते रहे लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। कमलदीप ने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति को अपनी समस्या मुख्यमंत्री से साझा करने का अधिकार है। सीएम खुद कहते हैं कि वह जनसेवक हैं। क्षेत्र की समस्याओं को उनसे साझा करने से रोकना सीएम की बातों पर सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन उन्हें सीएम से मिलने से रोका। इन हालात में क्षेत्र का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed