{"_id":"6a5e60c0f80bb7c6f60763e2","slug":"video-bike-rider-miscreants-took-away-25-lakh-from-businessman-employees-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में कारोबारी के 25 लाख ले उड़े टप्पेबाज, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में कारोबारी के 25 लाख ले उड़े टप्पेबाज, तलाश में जुटी पुलिस
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक सवार टप्पेबाज प्लाईबोर्ड व्यापारी के तीन कर्मचारियों की कार से 25 लाख रुपये ले गए। वारदात सिम्स अस्पताल के सामने हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और टप्पेबाजों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने संदेह के आधार पर व्यापारी के तीनों कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। राधापुरम एस्टेट निवासी वरुण अग्रवाल का गोवर्धन रोड पर चंद्रिका प्लाईबोर्ड के नाम से शोरूम है। आगामी दिनों में उनके भाई नीलेश अग्रवाल की बेटी की शादी है। इसी के लिए उन्होंने चालक व दो कर्मचारियों को 25 लाख रुपयों से भरा बैग देते हुए गोविंद नगर निवासी साढ़ू नीलेश के घर पहुंचाने के लिए कहा। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे कर्मचारी मेघश्याम, सुनील और चालक रमेश नीले रंग के बैग में 25 लाख रुपये रखकर कार से गोविंद नगर की ओर चल दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिम्स अस्पताल के पास पीछे से आए अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने कार को रुकवा लिया। बाइक सवार टप्पेबाजों ने कार सवार कर्मचारियों से कहा कि वाहन से तेल गिर रहा है। इस पर चालक रमेश कार से नीचे उतरे और बोनट खोलकर जांच करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो टप्पेबाजों में से एक ने कार में आगे की सीट पर रखा 25 लाख रुपये से भरा बैग निकाला और बाइक पर सवार होकर भाग गए। किसी राहगीर ने कर्मचारियों को टप्पेबाजों द्वारा कार से बैग लेकर भागने की जानकारी दी तो कर्मचारी घबरा गए। उन्होंने शोर मचाते हुए टप्पेबाजों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार राधावैली कॉलोनी की ओर भाग गए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के खुलासे में एसओजी, सर्विलांस व थाने की टीम को लगाया गया है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।