Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
A special prayer ceremony and *Bhandara* (community feast) were held at the Shiva temple located on Mall Road.
{"_id":"6a5e5f29d5b9b7c6110ebdc3","slug":"video-a-special-prayer-ceremony-and-bhandara-community-feast-were-held-at-the-shiva-temple-located-on-mall-road-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मॉलरोड स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजन एवं भंडारा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मॉलरोड स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजन एवं भंडारा हुआ
अरविंद कुमार
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:17 PM IST
Link Copied
नैनीताल। शहर की लोअर मॉलरोड के क्वालिटी बोट स्टैंड स्थित शिव मंदिर में श्रावण माह के पहले सोमवार को विशेष पूजन एवं भंडारा किया गया। संस्था की ओर से बीते 25 वर्षों से यहां आयोजन किया जा रहा है।
शिव स्नान के बाद उनका विधिवत पूजन किया गया। हवन आदि के बाद यहां भव्य भंडारा भी हुआ। दोपहर बाद हुए भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों की ओर से यहां लोअर मॉलरोड में पंडाल लगाया गया था। आयोजकों के मुताबिक प्रतिवर्ष यहां स्थित शिव मंदिर में रोजी अहमद एवं मुख्तार अहमद की ओर से पेंटिंग से शिव की विशेष प्रतिमा बनाई जाती है। इस वर्ष भी उनकी ओर से यहां शिव पार्वती की पेंटिंग बनाकर उसे मंदिर में स्थापित किया। दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने भी आयोजन में शिरकत की और भंडारे में प्रसाद बांटा। आयोजन की सफलता में पूरन सिंह बोहरा, मनोज कुमार, मुकेश जोशी, करन जोशी, अंकित चंद्रा, भगवत प्रसाद, मुख्तार अहमद, रोज़ी अहमद आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।