फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three people died due to toxic gas while cleaning the tank in haldwani

UK: मां-बेटे डूब रहे थे...बचाने उतरा, पर गैस ने मुझे भी घेर लिया, ग्रामीणों ने बचाया, भोजराज ने सुनाई आपबीती

Wed, 22 Jul 2026 11:21 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 22 Jul 2026 11:21 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर के गौलापार की कुंवरपुर न्याय पंचायत के मानपुर गांव में मंगलवार शाम पानी के निर्माणाधीन टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटे अचेत हो गए। आनन-फानन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Three people died due to toxic gas while cleaning the tank in haldwani
खुद की परवाह किए बिना भोजराज ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौलापार में मंगलवार की रात मैं अपनी रोज की दिनचर्या की तरह सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। सब कुछ सामान्य था लेकिन मानपुर पहुंचते ही अचानक एक महिला के चिल्लाने की आवाज आई-बचाओ बचाओ लोग टैंक में गिर गए हैं।

विज्ञापन

इस पर समय गंवाए बिना मैं मौके पर पहुंचा। टैंक के अंदर से न तो कोई आवाज आ रही थी और न ही कोई हलचल थी। मैं बेझिझक टैंक के भीतर उतर गया। टैंक के भीतर करीब आधा फीट पानी भरा हुआ था और मेरी मां तथा दोनों बेटों के सिर उसी पानी में डूबे पड़े थे। वे सब बेसुध थे। मैंने हिम्मत जुटाई और तीनों का सिर सीधा किया ताकि वे सांस ले सकें। टैंक के अंदर एक अजीब और जहरीली दुर्गंध भरी हुई थी। हवा इतनी भारी थी कि सांस लेना दूभर हो रहा था। मैं अपने हाथों से तीनों को एक-एक कर बाहर निकालने की कोशिश करने लगा। तभी धीरे-धीरे मेरा अपना दम भी घुटने लगा। आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा और शरीर जवाब देने लगा। इसके बाद मुझे कुछ होश नहीं रहा कि क्या हुआ और मैं कब बेहोश होकर गिर पड़ा। इस बीच ग्रामीणों ने टंकी का ढक्कन तोड़ा तब जाकर मुझे सांस में सांस आई। फिर ग्रामीणों ने नीचे रस्सी फेंकी और किसी तरह उनकी मदद से मैं बाहर आ पाया। अगर ग्रामीण मदद नहीं करते तो शायद मैं बच नहीं पाता

विज्ञापन

 

टैंक से चार लोगों को बाहर निकालने में करनी पड़ी मशक्कत

टैंक से चारों लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया कि टैंक में जाने का रास्ता मात्र एक से डेढ़ फुट चौड़ा था। ऐसे में लोगों को यहां से निकालना संभव नहीं था। ऐसे में ग्रामीणों ने टैंक को तोड़ एक और जगह से सुराग किया लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटनास्थल किया सील

चोरगलिया थाना पुलिस ने घटना के बाद देर रात सुरक्षा की दृष्टिगत घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है। साथ ही मौके पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। बुधवार को पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed