{"_id":"6a5f1f073cb40c8e040b16fc","slug":"video-una-amb-rain-overflowing-drain-maize-crop-damage-monsoon-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una Rain Havoc: ऊना में उफनते नाले का कहर, खेतों में घुसा पानी; मक्की की फसल तबाह, घरों तक पहुंचा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Rain Havoc: ऊना में उफनते नाले का कहर, खेतों में घुसा पानी; मक्की की फसल तबाह, घरों तक पहुंचा मलबा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:55 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल की टकारला पंचायत में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। शिवनगर वार्ड-5 में उफनते नाले का किनारा टूटने से पानी खेतों, रिहायशी इलाकों और सरकारी ट्यूबवेल परिसर तक पहुंच गया। इससे मक्की की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ और कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हो गया।
बारिश के बाद मुख्य सड़क पर गाद और मलबा जमा हो जाने से लोगों की आवाजाही भी बाधित रही। कई परिवार कुछ समय तक घरों में ही फंसे रहे, जबकि स्कूली बच्चों को कीचड़ और पानी के बीच होकर स्कूल पहुंचना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में हर साल नाला उफान पर आने से ऐसी स्थिति बन जाती है। उन्होंने प्रशासन से नाले की गहराई बढ़ाने और दोनों किनारों पर स्थायी तटीकरण करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
उधर, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि राजस्व विभाग को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित विभागों के साथ बैठक कर नाले की समस्या के स्थायी समाधान पर भी काम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।