फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Special train to run on Kasganj-Mathura route from the 17th.

Hathras News: कासगंज-मथुरा मार्ग पर 17 से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Wed, 16 Sep 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 16 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Special train to run on Kasganj-Mathura route from the 17th.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
बल्देव छठ के पावन पर्व पर रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। पूर्वोत्तर रेलवे ने कासगंज-मथुरा रेल खंड पर तीन दिवसीय स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 17 सितंबर से 19 सितंबर तक दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी।
विज्ञापन

भाद्रपद मास की षष्ठी देव छठ पर ब्रज क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन, बल्देव और गोवर्धन परिक्रमा के लिए आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इज्जत नगर मंडल द्वारा विशेष ट्रेन बल्देव छठ के अवसर पर पहली बार संचालित होगी। स्पेशल ट्रेन कासगंज से चलकर मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके ठहराव सिकंदराराऊ, मेंडू, हाथरस सिटी, मुरसान, सोनई और राया स्टेशनों पर होंगे। प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव होने से ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के यात्री आसानी से सफर कर सकेंगे। वापसी में भी ट्रेन इसी रूट से कासगंज के लिए रवाना होगी। इज्जत नगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि ट्रेन तीन टुकड़ों में तीन-तीन दिन के लिए निर्धारित की है। ट्रेन के संचालन से दैनिक यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed