{"_id":"6a5f1f0bc80ab70c5a0b38a3","slug":"video-bhawan-sharma-delhi-protest-police-action-statement-nahan-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi Protest: दिल्ली की घटना पर बोले भावन शर्मा, 'युवाओं को सवाल पूछने का अधिकार, बल प्रयोग नहीं होना चाहिए था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Protest: दिल्ली की घटना पर बोले भावन शर्मा, 'युवाओं को सवाल पूछने का अधिकार, बल प्रयोग नहीं होना चाहिए था
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:56 PM IST
Link Copied
नव युवा भारत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन शर्मा ने राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हालात को समय रहते संवाद के माध्यम से संभाला जा सकता था। नाहन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए।
भावन शर्मा ने कहा कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। उनके अनुसार कुछ लोग राजनीतिक विचारधारा से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन अधिकांश ऐसे युवा थे जिनका किसी राजनीतिक दल या एजेंडे से कोई संबंध नहीं था।
उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से कई ऐसे युवाओं को जानते हैं जो प्रदर्शन में शामिल थे। उनके मुताबिक उनकी गतिविधियों में ऐसा कुछ नहीं था जिससे उन्हें राष्ट्रविरोधी कहा जा सके। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों, विशेषकर युवाओं को अपनी मांगों और मुद्दों पर सवाल पूछने तथा अपनी बात रखने का अधिकार है।
भावन शर्मा ने कहा कि नव युवा भारत संघ लोकतांत्रिक मूल्यों और जवाबदेही में विश्वास रखता है। उनका कहना था कि सत्ता किसी भी दल के पास हो, जनता को उससे सवाल पूछने का अधिकार हमेशा बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग से बचा जाना चाहिए था और संवाद के जरिए समाधान निकालने का प्रयास होना चाहिए था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।