फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yamuna utsav culture program

Sirmour News: यमुना शरद महोत्सव में श्रीकृष्ण लीला ने मोहा मन

Mon, 26 Oct 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
yamuna utsav culture program
बांसुरी की धुन, रासलीला और गोवर्धन लीला का मंचन रहा आकर्षण
विज्ञापन

एएसपी नरेंद्र कुमार ने किया दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या श्रीकृष्ण लीला के नाम रही। संवाद थियेटर चंडीगढ़ के कलाकारों ने बांसुरी की मधुर धुन के साथ श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन, रासलीला, गोवर्धन लीला और कालिया नाग दमन का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार ने किया। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। गायक राजबीर सिंह, आर्य किशन, हर्षित वर्मा बैंड, सीमा, आशु कुमार, जैसमीन और प्रलीन ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

इससे पहले यमुना घाट के किनारे पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में एसडीएम द्विज गोयल, तहसीलदार मस्तराम भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला, समाजसेवी आरपी तिवारी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed