{"_id":"6a5f1fb44e5e76d4a204c74b","slug":"video-rayabral-ma-jayathatara-vathayalya-ma-mathana-naha-ta-kasa-nakhara-khal-paratabhae-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में ज्यादातर विद्यालयों में मैदान नहीं तो कैसे निखरें खेल प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में ज्यादातर विद्यालयों में मैदान नहीं तो कैसे निखरें खेल प्रतिभाएं
रायबरेली में माध्यमिक विद्यालयों में खेल मैदानों का अभाव है। जिन स्कूलों में खैल मैदान हैं, उनकी हालत भी अच्छी नहीं है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को अपने गांव या कस्बे के मैदान में खेलों का अभ्यास करना होता है। प्रतियोगिताएं कराने के लिए भी दूसरी जगह तलाशनी पड़ती है। जिले में 46 राजकीय, 46 सहायता प्राप्त और 250 से अधिक वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। सिर्फ एक राजकीय विद्यालय के पास पर्याप्त जगह वाले दो खेल मैदान है, जिनमें से एक मैदान खेलकूद के उपयोग में नहीं आता है। करीब 15 सहायता प्राप्त विद्यालयों में खेल मैदान है, जिनमें से गिने-चुने स्कूल ही अपने विद्यालयों की व्यवस्था को दुरुस्त रख पाते हैं। वजह यह कि इन स्कूलों को अपने आयोजन कराने होते हैं।
जिस स्कूलों के पास खेल मैदान हैं, पहले वहां पर स्कूल के अलावा आसपास के गांवों से लोग खेलकूद के लिए आते थे, लेकिन अब स्कूल के बच्चों को ही दूसरी जगह तलाश करनी पड़ती है। खेल मैदानों के अभाव और उनकी बदहाली के कारण छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता है। ज्यादातर स्कूलों ने छोटी सी जगह को खेल मैदान बना रखा है, जहां बच्चे बैठकर मनोरंजन तो कर सकते हैं, लेकिन खेलकूद का अभ्यास संभव नहीं हो पाता है। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक राजकीय बालिका इंटर काॅलेज डीह और राजकीय इंटर कालेज डीह में खेल मैदान नहीं है। राजकीय हाईस्कूल सूची में भी जगह नहीं बची है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।