फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crowds of candidates thronged the railway station

Raebareli News: रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़

Mon, 26 Oct 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Crowds of candidates thronged the railway station
रायबरेली में रविवार की देर शाम शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन का इंतजार करते परी
रायबरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने और परीक्षा के बाद घर लौटने के लिए अभ्यर्थियों ने ट्रेनों का सहारा लिया। इससे रविवार को रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ रही और ज्यादातर ट्रेनों में अभ्यर्थियों की धक्का-मुक्की के बीच आम यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सिविल पुलिस की टीमें मुस्तैद रहीं। अभ्यर्थियों को चढ़ने-उतरने में दिक्कत न हो, इसके लिए ट्रेनों को निर्धारित समय से अधिक देर तक रोका गया। लखनऊ से प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेनें भी चलाई गईं।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का रेलवे स्टेशन पहुंचना शनिवार रात से ही शुरू हो गया था। बाहर से आए कई अभ्यर्थियों ने स्टेशन के प्रतीक्षालयों और प्लेटफॉर्म पर ही रात बिताई। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें रातभर गश्त करती रहीं। रविवार को पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर करीब एक बजे स्टेशन पर भीड़ और बढ़ गई। देखते ही देखते प्लेटफॉर्म पर खड़े होने तक की जगह नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ की ओर जाने वाली पंजाब मेल और जनता मेल के पहुंचते ही ट्रेनों में चढ़ने के लिए अभ्यर्थियों के बीच होड़ मच गई। वहीं, वाराणसी की ओर जाने वाली पंजाब मेल और फेस्टिवल स्पेशल से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रवाना हुए। भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें भी चलाईं। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दोनों विशेष ट्रेनें दोपहर और शाम को गुजरीं। जीआरपी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।


ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान
रायबरेली। पीईटी के चलते रविवार को रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की भीड़ का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। अभ्यर्थियों की आवाजाही के कारण ट्रेनों को देर तक रोकना पड़ा, जिससे पहले से विलंब से चल रहीं गाड़ियों की देरी और बढ़ गई। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं।

दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 10 घंटे से अधिक देरी से आई, जबकि दोनों परीक्षा स्पेशल ट्रेनें भी एक घंटे से ज्यादा विलंब से पहुंचीं। नियमित ट्रेनों में अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल चार घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा दो घंटे और प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस व दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस दो-दो घंटे देर से आईं।


लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर और सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे, जबकि देहरादून-बनारस जनता मेल, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर और टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से पहुंचीं। बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 45 मिनट और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल तथा प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देरी से आईं। गोरखपुर लौटने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी 10 मिनट से अधिक विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से विलंब से चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed