131 Followers
पत्रकारिता का सफर, जो जारी है
सन् 2000 में एक साप्ताहिक अखबार से शुरू किया पत्रकारिता का सफर दिसंबर 2022 में देश के प्रमुख समाचार पत्र अमर उजाला के डिजिटल संस्करण अमर उजाला डॉट कॉम पर पहुंचा और अलीगढ़ व हाथरस जनपद के लिए कंटेंट राइटर की जिम्मेदारी से जुड़ने का सौभाग्या मिला। हाइपर लोकल में काम करते हुए अखबार के साथियों के साथ बेहतरीन समन्वय बनाते हुए अपने पाठक और दर्शकों के लिए टेक्सट और वीडियो कंटेंट उपलब्ध कराने का प्रयास और पत्रकारिता का यह सफर जारी है।
मे ... ...और पढ़ें

मेरी कहानी, मेरी जुबानी
यूपी में ताला और तालीम के शहर अलीगढ़ के जवां थाना अंतर्गत नगौला गांव में हुआ। परास्नाक तक की पढ़ाई अलीगढ़ और हींग-रबड़ी के शहर हाथरस में पूरी हुई। मां-बाप की शिक्षक बनने की चाहत पूरी करने को बीएड किया पर भगवान को मंजूर ही कुछ और था, निकल पड़े पत्रकार बनने। ताज नगरी यानी पेठा का शहर आगरा स्थित केएमआई संस्थान से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व परास्नातक पूरी की। क्रिकेट खेलने के साथ राजनीति और समाज सेवा में भी रुचि रखता हूं।
हर दिन कुछ सिखा रहा
पत्रकारिता की अधिकांश विधाओं में काम करने के बाद आज भी हर दिन कुछ न कुछ सीख रहा हूं। सुबह की शुरूआत सबसे पहले अपना अमर उजाला और फिर अन्य समाचार पत्र पढ़ने से होती है। उसके बाद लेपटॉप का बटन ऑन कर अलीगढ़ और हाथरस के पेज को अपडेट करने में जुट जाता हूं। फिर शुरू होती है मुख्य नौकरी और तालानगरी आफिस में लगातार ब्रेकिंग खबरों को जनता तक पहुंचाने की जिद। प्रिंट के अपने साथियों को साथ लेकर मापदंडों के अनुरुप विश्वसनीय कंटेंट अमर उजाला डॉट कॉम के माध्यम से पहुंचाने का भरपूर प्रयास रहता है। विभिन्न घटनाओं, मुद्दों पर वीडियो देते समय भी लगातार बहुत सिखने को मिल रहा है।
Followed