{"_id":"6ae9c99be39540ae27046cb7","slug":"woman-died-after-falling-from-moving-bike-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गभाना सड़क हादसा: चलती बाइक से गिरी महिला की मौत, मेडिकल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम, परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गभाना सड़क हादसा: चलती बाइक से गिरी महिला की मौत, मेडिकल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम, परिवार में मातम
Tue, 03 Nov 2026 05:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:17 PM IST
सार
बाइक पर जा रही महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गभाना में श्यामपुर बंबा के पास चलती बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गभाना थाना प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार ने बताया कि मोरहना नगला निवासी समय सिंह की पत्नी सुनीता (45) अपने भतीजे रामवीर के साथ अपनी बेटी के यहां एटा गई थीं। वहां से बाइक पर लौटते समय सोमवार की शाम करीब पांच बजे श्यामपुर बंबा के पास बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
खबर पाकर पहुंचे परिजन तत्काल ही उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार परिजन की सूचना पर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।