फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Objectionable object offered at Khereshwar Temple Aligarh

अलीगढ़: खेरेश्वर मंदिर में आपत्तिजनक वस्तु चढ़ाई, दूसरी बार आया तो दबोचा, लोधा थाने पर हंगामा

Tue, 03 Nov 2026 01:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 03 Nov 2026 01:34 PM IST
सार

शिवलिंग पर आपत्तिजनक सामान रखने के आरोपी निलंबित शिक्षक अनवारुद्दीन से जब मंदिर में लोगों ने पूछताछ की तो वह अजीबोगरीब जवाब देता रहा। पहले उसने कहा कि वह अमेरिका से आया है और ट्रंप ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था। इसके बाद वह रूस के राष्ट्रपति पुतिन का नाम लेने लगा।

विज्ञापन
Objectionable object offered at Khereshwar Temple Aligarh
लोधा थाने पर हंगामा, समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के प्राचीन खेरेश्वर धाम स्थित शिवलिंग पर प्राथमिक विद्यालय के निलंबित शिक्षक अनवारुद्दीन ने शनिवार और मंगलवार को आपत्तिजनक सामान रख दिया। पुजारी प्रहलाद गिरी व अन्य श्रद्धालुओं ने मंगलवार को आरोपी को ऐसा करते पकड़ा। घटना से नाराज लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


आरोपी की करतूत से श्रद्धालुओं में गुस्सा है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुजारी व श्रद्धालुओं के साथ लोधा थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुजारी प्रहलाद गिरी ने बताया कि 31 अक्तूबर को धुर्रा माफी बड़ी मस्जिद के पीछे रहने वाले अनवारुद्दीन ने मंदिर में पहुंचकर आपत्तिजनक सामान रख दिया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद भी हुई थी। उस दौरान आरोपी मौके से भाग गया था। इसके बाद मंदिर की निगरानी बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे वह पूजा-पाठ करने के बाद वे मंदिर के पास खड़े थे। इसी दौरान आरोपी अनवारुद्दीन मंदिर में शिवलिंग के पास पहुंचा और फिर से आपत्तिजनक वस्तु रखने जा रहा था। पुजारी के अनुसार, उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मंदिर समिति के सदस्य राधे, मनोज कुमार, गौरव और भूपेंद्र सिंह अन्य श्रद्धालुओं मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

माहौल खराब करने की कोशिश का आरोप
आरोपी से ऐसा कृत्य करने का कारण पूछने पर वह गोलमोल जवाब देता रहा। इससे नाराज लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। श्री खेरेश्वर और दाऊजी महाराज समिति के अध्यक्ष गेहराज सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान और महामंत्री ऋषिराज शर्मा काका आरोप है कि आरोपी ने जरूर किसी की शह पर माहौल खराब करने की साजिश रची है। इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने मंदिर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

करणी सेना के पदाधिकारी से हुई नोकझोंक
पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची तो करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष सुमित, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, जिलाध्यक्ष युवा शक्ति, राहुल चौहान, राहुल चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को हवालात से बाहर निकालकर उनके सुपुर्द करने की मांग की। यहां कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। थाने पहुंचे एसपी सिटी आदित्य बंसल और सीओ गभाना आईपीएस सृष्टी जैन ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन देकर वापस भेजा।

आरोपी बोला... अमेरिका से आया हूं, मुझे ट्रंप ने भेजा है
शिवलिंग पर आपत्तिजनक सामान रखने के आरोपी निलंबित शिक्षक अनवारुद्दीन से जब मंदिर में लोगों ने पूछताछ की तो वह अजीबोगरीब जवाब देता रहा। पहले उसने कहा कि वह अमेरिका से आया है और ट्रंप ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था। इसके बाद वह रूस के राष्ट्रपति पुतिन का नाम लेने लगा। ये बताया कि उसे सपने में किसी ने कहा था कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी होगी। उससे पूछताछ का वीडियो कुछ लोगों ने बनाया जो बाद में वायरल हो गया। मंदिर समिति ने सीसीटीवी के फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि अनवारुद्दीन की सोच कट्टरपंथी है। वह अपने धर्म के प्रचार में जुटा रहता था। उसकी नियुक्ति गणेशपुर प्राथमिक विद्यालय में थी लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं जाता था। इसी वजह से उसे निलंबित किया गया।

मोबाइल और सोशल मीडिया के संपर्क खंगाल रही पुलिस
आरोपी ने किसी के इशारे पर ये करतूत तो नहीं की, यह पता लगाने के लिए पुलिस उसके मोबाइल की सीडीआर व सोशल मीडिया संपर्क खंगालने का प्रयास कर रही है। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व उसके गुर्गे पर पिछले कुछ माह से देश में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। वेस्ट यूपी से ही उसे जुड़े कई आरोपियों को एटीएस व पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस उसकी मानसिक स्थिति का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।

द्वापर युग से है मंदिर का संबंध, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
मान्यता है कि खेरेश्वर धाम का संबंध द्वापर युग से है। बताया जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण अपने बड़े भाई बलराम के साथ गंगा स्नान करने जा रहे थे। रास्ते में एक टीले पर दोनों भाइयों ने कुछ देर विश्राम किया। दोनों ने भगवान भोलेनाथ की यहां उपासना की थी। बाद में यहां पर शिवलिंग की स्थापना कराई गई। इसके बाद स्वामी हरिदास जो महान संगीतकार थे, उनका भी खेरेश्वर धाम से काफी जुड़ाव रहा। उनके शिष्य तानसेन अकबर के दरबार में नवरत्नों में से एक थे। मंदिर के पास के गांव में स्वामी हरिदास ने कुछ समय व्यतीत किया था। इसके चलते गांव का नाम हरिदासपुर रखा गया। मंदिर में श्रीबांके बिहारी की जैसी छवि का स्वरूप भी स्थापित है। स्वामी हरिदास की पत्नी का समाधि स्थल भी यहीं है। लोगों का आक्रोश देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

मामले में बीएनएस की धारा 298, 302, 196 (2) और 351 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बताया है कि वह 15 साल से मंदिर में पूजा करने आता रहा है। उसका दावा है कि एक सपना देखने के बाद मनोकामना पूरी करने के लिए उसने ऐसा किया है। आरोपी के संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।-आदित्य बंसल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed