Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Students delivered impressive performances showcasing Haryanvi culture and environmental conservation at a block-level cultural festival in Jhajjar.
{"_id":"6a5f66aab7b25a1e480d23ec","slug":"video-students-delivered-impressive-performances-showcasing-haryanvi-culture-and-environmental-conservation-at-a-block-level-cultural-festival-in-jhajjar-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में हरियाणावीं संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण पर छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में हरियाणावीं संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण पर छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
9-12 आयु वर्ग के फोक डांस में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी रहा प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर।
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ रोहताश दहिया ने की। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रविंद्र कौशिक रहे जबकि आयोजन की समग्र जिम्मेदारी विद्यालय की प्राचार्या उर्मिल राठी ने निभाई। कार्यक्रम कि शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बेरी रोहताश दहिया ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव का आयोजन दो वर्गों कक्षा 5वीं से 8वीं, कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए किया गया। दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में फोक डांस (एकल), फोक डांस (समूह), रागिनी और नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सभी प्रस्तुतियां हरियाणा की विरासत, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों तथा पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित रहीं। विद्यार्थियों ने लोकगीत, लोकनृत्य, रागिनी और नाटकों के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया।
मुख्य अतिथि बीईओ रोहताश दहिया ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अपनी संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं। नोडल अधिकारी रविंद्र कौशिक ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर प्राचार्य मेहताब, प्राचार्य मनीषा, प्राचार्य डॉ. लाली, प्राचार्य पूनम मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।