{"_id":"6a5f1015959a2b1ea00fdf43","slug":"video-kullu-lahaul-rain-50-transformers-shut-7-roads-closed-jahlma-nala-flood-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu Weather: कुल्लू-लाहौल में बारिश से बढ़ीं मुश्किलें, 50 ट्रांसफार्मर ठप, सात सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu Weather: कुल्लू-लाहौल में बारिश से बढ़ीं मुश्किलें, 50 ट्रांसफार्मर ठप, सात सड़कें बंद
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:52 AM IST
Link Copied
कुल्लू और लाहौल में मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले में बिजली और सड़क व्यवस्था पर असर पड़ा है। कई क्षेत्रों में लोगों को आवागमन और दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के चलते कुल्लू जिले में 50 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। इनमें कुल्लू विद्युत मंडल के 34 और थलौट क्षेत्र के 16 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार जिले में अब तक सात सड़कें यातायात के लिए बंद हो चुकी हैं। वहीं कई स्थानों पर बारिश के कारण नालियां जाम हो गईं, जिससे पानी सड़कों और गलियों में भर गया और लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी।
उधर, लाहौल के जाहलमा नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। नाले में आई बाढ़ के कारण फल और सब्जियों से लदे कई वाहन मार्ग में फंस गए हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।