{"_id":"6a5f0f3c1095241ac40c96d5","slug":"video-solan-shiksha-bachao-nyay-yatra-bhararighat-teachers-protest-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan News: भराड़ीघाट पहुंची ‘शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’, शिक्षकों ने 25 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भराड़ीघाट पहुंची ‘शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’, शिक्षकों ने 25 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को घेरा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:48 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ‘शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ मंगलवार को अपने दसवें दिन भराड़ीघाट पहुंची। यात्रा का सेवानिवृत्त शिक्षकों, मिड-डे मील वर्कर्स, मल्टी टास्क वर्कर्स और पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में शिक्षकों ने शिक्षा और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
सभा को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम का विरोध करते हुए छठे वेतन आयोग के एरियर, लंबित महंगाई भत्ते (डीए), हायर ग्रेड पे सहित 25 सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा 25 जुलाई को शिमला पहुंचेगी। इसके बाद 26 जुलाई को चौड़ा मैदान में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से शिक्षक भाग लेंगे।
संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान निकालने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।