फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Problem of stray bulls persists in Baddi; 10 sent to a *gaushala* (cow shelter)

Solan News: बद्दी में लावारिस बैलों की समस्या बरकरार, 10 गोशाला भेजे

Mon, 26 Oct 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 26 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Problem of stray bulls persists in Baddi; 10 sent to a *gaushala* (cow shelter)
बद्दी के काठा  क्षेत्र से निगम क कर्मचारियों ने पकड़े लावारिस बैल-स्रोत- विभाग।
तीन दर्जन से अधिक बैल हांडा कौंडी गाोशलाा भेजे
विज्ञापन

जंगलों से दोबारा आबादी में पहुंच रहे पशु
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में लावारिस बैलों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। नगर निगम की टीम ने काठा क्षेत्र से 10 बैलों को पकड़कर हांडा कोंडी स्थित गो सेंक्च्यूरी भेजा है। निगम अधिकारियों के अनुसार, अब तक तीन दर्जन से अधिक बैलों को गो सेंचुरी पहुंचाया जा चुका है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से बड़ी संख्या में बैल सड़कों पर दिखाई देने लगते हैं।
अधिकारियों के अनुसार, हरियाणा और पंजाब की सीमा से सटे जंगलों के रास्ते लावारिस बैल हिमाचल में प्रवेश कर रहे हैं। बद्दी के आसपास के जंगलों से आबादी में पहुंचने वाले ये पशु लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। कई बार बैलों के आपस में भिड़ने से वाहनों के शीशे टूटने और लोगों के घायल होने का खतरा बना रहता है। सीमा पर पर्याप्त अवरोध नहीं होने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के सहायक अभियंता विनोद पाल ने बताया कि काठा से पकड़े गए 10 बैलों को हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक में लादकर हांडा कोंडी गो सेंक्च्यूरी पहुंचाया गया। बद्दी से गो सेंचुरी की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि बैलों को पकड़ने और गो सेंचुरी तक पहुंचाने में निगम को काफी खर्च उठाना पड़ता है। इसके बावजूद जंगलों के रास्ते बैलों के दोबारा आबादी में पहुंचने से समस्या बनी हुई है। ऐसे में लावारिस पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए स्थायी समाधान की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed