{"_id":"6addedd47341a4242404be5e","slug":"food-safety-department-intensifies-inspection-of-food-items-for-the-festive-season-solan-news-c-176-1-sln1013-182730-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: त्योहरी सीजन के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने तेज की खाद्य पदार्थों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: त्योहरी सीजन के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने तेज की खाद्य पदार्थों की जांच
Mon, 26 Oct 2026 02:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
शहर के रबौण में फूड टेस्टिंग वैन से हुई 27 खाद्य पदार्थों की जांच
दुकानों से पनीर, दूध, तेल और अन्य मिठाइयों के भरे गए सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने शहर के रबौण में दुकानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की। फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से करीब 27 खाद्य पदार्थों की जांच की गई, जिनमें सभी सैंपल पास पाए गए।
विभाग की ओर से पनीर, दूध, तेल और मिठाइयों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान के दौरान दुकानों से पनीर के सैंपल लेकर मौके पर ही जांच की गई। टीम ने कारोबारियों को मिठाइयों में मिलावट न करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही लोगों से मिलावट करने वाले कारोबारियों की शिकायत विभाग से करने की अपील की गई।
विभाग की टीम ने लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करने के साथ कारोबारियों को इस्तेमाल किया हुआ तेल विभाग को सौंपने के निर्देश भी दिए।
खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर निगम सोलन के सहायक आयुक्त अतुल कायस्थ ने बताया कि विभाग ने खाद्य पदार्थों की जांच तेज कर दी है। सैंपल लेने के साथ मौके पर जांच के लिए फूड टेस्टिंग वैन को भी विभिन्न क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।