फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Roads in a dilapidated state and bushes in the parks at Housing Board Colony Phase-5, Baddi

Solan News: बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-5 में सड़कें बदहाल, पार्कों में झाड़ियां

Mon, 26 Oct 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 26 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Roads in a dilapidated state and bushes in the parks at Housing Board Colony Phase-5, Baddi
बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेज पांच की उखड़ी सड़क- संवाद।
कालोनी का हाल अभियान भाग-5
विज्ञापन

पार्कों में आज तक नहीं हुई सफाई
कम उंचाई पर लगे बिजली के तारों से वाहन चालकों को परेशानी
लोगों ने स्ट्रीट लाई लगाने की भी मांग रखी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-5 में सड़कें खस्ताहाल हैं और पार्कों में झाड़ियां उगी हुई हैं। कई स्थानों पर बिजली की तारें नीचे लटक रही हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। वहीं, पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से रात के समय लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से समस्याओं के समाधान की मांग की है।
कॉलोनी में कुल 1,214 प्लॉट हैं, जिनमें से कई अभी खाली हैं। ऊंचाई पर स्थित इस कॉलोनी से पूरा बद्दी नजर आता है। प्रदूषण अपेक्षाकृत कम होने के कारण यह क्षेत्र रहने के लिए बेहतर माना जाता है, लेकिन यहां की बुनियादी सुविधाओं की हालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क करीब 12 वर्ष पहले बनी थी। इसके बाद दोबारा टारिंग नहीं होने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। वहीं, कॉलोनी के बड़े क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें पर्याप्त नहीं हैं, जिससे शाम होते ही कई स्थानों पर अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढलानदार क्षेत्र होने के कारण कुछ जगहों पर बिजली की तारें काफी नीचे लटक रही हैं। इनसे वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, तीनों पार्कों में झाड़ियां और जंगली घास उगने से लोग उनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

लोगों ने बताई समस्याएं
मरम्मत 15 साल बाद भी नहीं
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-5 के अध्यक्ष गुरदास चंदेल ने बताया कि कॉलोनी की सड़क की हालत काफी खराब है। वर्ष 2015 में कॉलोनी विकसित होने के बाद से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। ऐसे में यहां वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है।
स्ट्रीट लाइटें न होने से परेशानी
दलबीर ठाकुर ने कहा कि कॉलोनी में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। इससे रात के समय महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है।
बिजली के तार काफी नीचे
जितेंद्र शर्मा ने बताया कि ढलानदार क्षेत्र होने के कारण कई जगह बिजली की तारें काफी नीचे हैं। इससे भवन निर्माण सामग्री लेकर आने वाले ट्रकों को भी दिक्कत होती है और हादसे का खतरा बना रहता है।
नहीं होती है नियमित सफाई
दुकानदार राजेश कुमार ने कहा कि पार्कों की नियमित सफाई नहीं होने से वहां झाड़ियां और पेड़-पौधे उग आए हैं। इससे स्थानीय लोग इनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।


कोट
सड़क की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और जल्द काम शुरू किया जाएगा। बिजली की तारों को ऊंचा करने के लिए बिजली बोर्ड को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्कों की भी जल्द सफाई करवाई जाएगी। - संदीप ठाकुर, सहायक अभियंता, हिमुडा

बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेज पांच की उखड़ी सड़क- संवाद।

बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेज पांच की उखड़ी सड़क- संवाद।

बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेज पांच की उखड़ी सड़क- संवाद।

बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेज पांच की उखड़ी सड़क- संवाद।

बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेज पांच की उखड़ी सड़क- संवाद।

बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेज पांच की उखड़ी सड़क- संवाद।

बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेज पांच की उखड़ी सड़क- संवाद।

बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेज पांच की उखड़ी सड़क- संवाद।

बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेज पांच की उखड़ी सड़क- संवाद।

बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेज पांच की उखड़ी सड़क- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed