{"_id":"6a5f0d3acd53caea4505d538","slug":"video-nahan-weather-update-rain-stops-sirmaur-red-alert-july-2026-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur Weather: नाहन में चार घंटे से थमी बारिश, रेड अलर्ट के बीच टला बड़ा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur Weather: नाहन में चार घंटे से थमी बारिश, रेड अलर्ट के बीच टला बड़ा नुकसान
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:40 AM IST
Link Copied
मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बीच सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार सुबह लोगों को राहत मिली। रातभर लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद सुबह से करीब चार घंटे तक बारिश नहीं हुई। हालांकि आसमान में बादल छाए रहे और मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार 20 जुलाई की सुबह शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुककर जारी रही। शाम को कुछ समय के लिए मौसम शांत हुआ, लेकिन रातभर तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि मंगलवार को भी लगातार बारिश होगी, लेकिन सुबह करीब आठ बजे बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश रुकने के बाद लोग आवश्यक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले। बाजारों और सड़कों पर भी सामान्य गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू होती दिखाई दीं।
बारिश के कारण जिले में दो-तीन स्थानों पर सड़कों पर मलबा आने और आंशिक रूप से यातायात प्रभावित होने की सूचना मिली है। संबंधित विभाग मार्गों को जल्द बहाल करने में जुटे हैं।
हालांकि अभी तक जिले में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने, नदी-नालों से दूर रहने और बिना जरूरी कारण यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।