{"_id":"6a5f12197448f368810bd46d","slug":"video-dispute-over-general-secretary-appointment-at-saini-sabha-in-narnaul-150-members-demand-an-election-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में सैनी सभा में महासचिव नियुक्ति पर विवाद, 150 सदस्यों ने चुनाव कराने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में सैनी सभा में महासचिव नियुक्ति पर विवाद, 150 सदस्यों ने चुनाव कराने की उठाई मांग
सैनी सभा नारनौल में महासचिव पद पर की गई नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। सभा के 150 सदस्यों ने प्रधान हरीश सैनी एडवोकेट को ज्ञापन सौंपकर नियुक्ति को संविधान के विपरीत बताते हुए इसे निरस्त करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत शीघ्र चुनाव कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि त्रैवार्षिक चुनाव में निर्वाचित महासचिव जय सिंह सैनी ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था, जिसे कार्यकारिणी ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद कार्यकारिणी ने रेनू दहिया को महासचिव पद पर नियुक्त कर दिया। विरोध कर रहे सदस्यों का कहना है कि निर्वाचित पद को सीधे नियुक्ति के माध्यम से भरना सभा के संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उनका कहना है कि इस पद पर केवल चुनाव के जरिए ही नियुक्ति होनी चाहिए।
विरोध जताने वालों में 83 कॉलेजियम सदस्य और 67 आजीवन सदस्य शामिल हैं। सभी ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर महासचिव पद के लिए जल्द निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। साथ ही सुझाव दिया कि चुनाव होने तक सभा के सचिव को महासचिव का कार्यभार सौंपा जाए, ताकि संगठन का कामकाज संविधान के अनुरूप चलता रहे।
वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि सैनी सभा हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर संचालित होती रही है। ऐसे में निर्वाचित पद पर बिना चुनाव नियुक्ति समाज की परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस मामले का समाधान नहीं किया गया तो समाज में असंतोष और बढ़ सकता है।
इस दौरान रोहताश सैनी, सुरेंद्र कुमार सैनी एडवोकेट, रामनिवास सैनी, कप्तान हरिश सैनी, प्रेम कुमार, बाबूलाल सैनी, शिवकुमार सैनी, शिवचरण सैनी, पवन सैनी, नरेश सैनी, विक्रम सैनी, दुलीचंद सैनी, दिनेश सैनी सहित बड़ी संख्या में कॉलेजियम सदस्य, आजीवन सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।