बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Despite sustaining gunshot wounds, Lieutenant RP Roparia shot down two terrorists; he was awarded the Ashoka Chakra for supreme bravery.

गाेलियां लगने के बाद भी लेफ्टिनेंट आरपी रोपड़िया ने दो आंतकियों को मार गिराया, सर्वोच्च बहादुरी के लिए मिला अशोक चक्र

Naveen Naveen
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:14 PM IST
Despite sustaining gunshot wounds, Lieutenant RP Roparia shot down two terrorists; he was awarded the Ashoka Chakra for supreme bravery.
वर्ष 1984 में पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार चल रहा था। चारों ओर से गोलियां बरस रही थी। भिंडरावाला के समर्थक स्वर्ण मंदिर की अलग-अलग मंजिल पर मशीन गन लगा कर पोजीशन संभाले हुए थे। लेफ्टिनेंट आरपी रोपड़िया डी कंपनी से लिंक स्थापित करने के लिए नीचे की मंजिल पर जा रहे थे तो छिपे हुए आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद भी वह पीछे नहीं हटे। नीचे वाली मंजिल पर पहुंच कर संदेश पहुंचाया। 23 साल की उम्र में लेफ्टिनेंट रामप्रकाश रोपड़िया को इस बहादुरी के लिए अशोक चक्र प्रदान किया गया। हिसार जिले में अब तक केवल एक ही सैनिक को अशोक चक्र मिला है। आरपी रोपड़िया की भतीजी रेणु ने बताया कि वो 1982 में उनको बारामूला में पोस्टिंग मिली थी। 1983 में उनकी जालंधर में पोस्टिंग हुई थी। उस समय पंजाब में आतंकवाद चल रहा था। जब परिवार के लोग पंजाब के हालात पर पूछते तो हमेशा चिट्ठी में लिखते थे कि चिंता मत करो सब सही है। ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ तो उस समय आरपी रोपड़िया छुट्टी पर आए हुए थे। सेना ने उनको बुलाया नहीं तब भी वह खुद से अपनी बटालियन में जाने के लिए निकल गए। उनको हिसार से पंजाब के लिए सीधी बस नहीं मिली। पहले वह किसी बस से अंबाला तक पहुंचे। इसके बाद स्कूटर पर लिफ्ट लेकर कुछ दूरी तक पहुंचे। कर्फ्यू होने के चलते उनको वहां तक काफी लंबा सफर साइकिल पर भी पूरा किया। अपनी बटालियन पहुंचे तो अधिकारी उनको देख कर मुस्काए। आरपी रोपड़िया भी मुस्कराने लगे। उनको कमांडिंग ऑफिसर को असिस्टेंट करना था।आरपी रोपड़िया को सी कंपनी का कमांडिंग ऑफिसर करना था। सी कंपनी पहले किसी दूसरे अधिकारी के अंडर काम रह रही थी। आरपी रोपड़िया ने पहले कंपनी को बहादुरी का किस्सा सुनाते हुए बहादुरी से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद उनकी पूरी टुकड़ी काफी मोटिवेटेड होकर आगे बढ़ने लगी। मेजर शाह बेग के साथ मिल कर भिंडरेवाला ने पूरे एरिया को युद्ध के मैदान में बदल दिया था। जिसके चलते सैनिकों को आगे बढ़ना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया था। सैनिकों को हरमंदिर साहिब की ओर गोली चलाने की अनुमति नहीं थी। इस कारण सबसे अधिक कैजुअल्टी हो रही थी। 5-6 जून की रात को 26 मद्रास रेजिमेंट की 'सी' कंपनी को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्हें आतंकवादियों की मजबूत किलेबंदी वाली इमारत की पहली मंजिल पर कब्जा करना था। यह इमारत भारी किलेबंद थी और अंदर उग्र आतंकवादी मौजूद थे। लेफ्टिनेंट रोपड़िया अपनी कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने अपने सैनिकों के आगे बढ़कर आतंकवादियों पर स्वचालित हथियारों से भारी गोलियां बरसाईं। पहली मंजिल में घुसने की तीन कोशिशें नाकाम रहीं। आगे बढ़ना बेहद कठिन हो गया था। लेफ्टिनेंट रामप्रकाश रोपड़िया ने नायब सूबेदार जी.जी. कोशी के साथ चौथी बार कोशिश की और कामयाब रहे। उन्होंने बंकरों का सफाया शुरू किया और इमारत की पहली मंजिल को पूरी तरह साफ कर दिया। इसके बाद लेफ्टिनेंट रोपड़िया ने अपनी कंपनी को "डी" कंपनी से जोड़ने का फैसला किया। सीढ़ियों से रुकावट हटाने के लिए उन्होंने भारी मशीनगन से गोलियां बरसाईं। सैनिकों को दरवाजा खोलने का निर्देश देते ही आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं। लेफ्टिनेंट रोपड़िया ने दो हथगोले फेंके और सीढ़ियों में दाखिल हो गए। उन्होंने एक घायल आतंकवादी को गोली मारकर ढेर किया और अपने गहरे घावों की परवाह न करते हुए डी कंपनी से संपर्क स्थापित किया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण वे नीचे आते ही बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनके घाव घातक सिद्ध हुए। इस कार्रवाई में लेफ्टिनेंट रामप्रकाश रोपड़िया ने असाधारण शौर्य, अदम्य संकल्प और उच्चकोटि की कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। उन्होंने सेना की उच्चतम परंपराओं के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। 23 मार्च, 1985 को नई दिल्ली में तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने ले.आरपी रोपड़िया के पिता को अशोक चक्र प्रदान किया। मेरे भाई आरपी रोपड़िया बचपन से ही फौजी बनना चाहते थे। खेल में उनकी काफी रुचि थी। गांव के माढा में उनकी प्राथमिक शिक्षा हुई। पांचवीं में उन्होंने स्कॉलरशिप भी हासिल की। छठी कक्षा के बाद उनका दाखिला सैनिक स्कूल कुंजपूरा में हो गया था। वहां से 12वीं करने के बाद उन्होंने एचएयू में बीएससी एग्रीकल्चर में दाखिला लिया। बीएससी करने के बाद उन्होंने आईएनए में उनका सेकेंड लेफ्टिनेंट के तौर पर चयन हुआ। फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे। स्कूल, कॉलेज तथा यूनिवर्सिटी तक वह फुटबॉल के नेशनल लेवल के खिलाड़ी रहे। जिस समय आरपी रोपड़िया की शहादत हुई उस समय में भी एयरफोर्स में ट्रेनिंग ले रहा था। राजबीर रोपड़िया, सेक्टर 15, हिसार तीन दोस्तों ने एक साथ जॉइन की थी सेना,42 साल बाद भी निभा रहे संत कुमार, आरपी रोपड़िया, रविंद्र परमार सैनिक स्कूल कुंजपुरा से ही दोस्त बन गए थे। तीनों का एक साथ सेकेंड लेफ्टिनेंट के तौर पर चयन हुआ था। तीनों ने एक सेना जॉइन की। जिसमें आरपी रोपड़िया को मद्रास रैजीमेंट मिली तो उन्होंने दोस्तों को मस्ती करते हुए चिढ़ाया। उन्होंने कहा था कि मैं तो मद्रास में रह कर पूरा दक्षिण भारत देखूंगा। आप लोग यहां पर ही रह जाओगे। करीब 42 साल बाद भी संत कुमार तथा रविंद्र परमार का परिवार रोपड़िया परिवार से अपना दोस्ती का संबंध निभा रहा है। गांव के स्कूल का नाम लेफ्टिनेंट आरपी रोपड़िया के नाम रखा.. गांव पाली निवासी मास्टर भाल सिंह के तीन बेटे तथा दो बेटियां थीं। सबसे बड़ी बहन विद्या देवी, राजेंद्र प्रसाद, कृष्णा देवी, रामप्रकाश, किताबो देवी तथा सबसे छोटे राजबीर सिंह थे। छह भाई-बहन में राजेंद्र प्रसाद का देहांत हो चुका है। रामप्रकाश की शहादत हुई थी। अब तीन बहन तथा सबसे छोटे भाई राजबीर सिंह अभी जीवित हैं। राजबीर सिंह ने बताया कि गांव में रामप्रकाश रोपड़िया के नाम पर गांव के राजकीय स्कूल का नाम रखा गया है। मद्रास रेजीमेंट में आरपी रोपड़िया के नाम से हॉल बनाया गया है। हिसार आर्मी कैंट के गेट पर भी उनकी प्रतिमा लगाई जाने की प्रक्रिया चल रही है। शहादत के 42 साल बाद भी मद्रास रेजीमेंट समय-समय पर आरपी रोपड़िया के परिवार को बुला कर सम्मानित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली में देर रात हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

21 Jul 2026

सीज प्राथमिक विद्यालय में ठेकेदार ने रखा सीमेंट, वीडियो वायरल; रिपोर्ट तलब

20 Jul 2026

पुलिस छावनी में तब्दील रहा अमड़ा उपकेंद्र और तिराहा

20 Jul 2026

विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में आंदोलन तेज, भाकपा (माले) ने किसानों के धरने को दिया समर्थन

20 Jul 2026

इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर की गैलरी धंसी, कर्मचारी घायल

20 Jul 2026
विज्ञापन

भदोही में छात्राओं को लोक विधाओं के बारे में दिया गया प्रशिक्षण

20 Jul 2026

3000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं और पुलिस-गार्डों के बीच धक्कामुक्की

20 Jul 2026
विज्ञापन

चंदौली में निर्माणाधीन न्यायालय भवन पर डीएम का औचक निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

20 Jul 2026

सोनम वांगचुक के समर्थन में मऊ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

20 Jul 2026

मऊ में पांच घंटे तक होती रही लगातार बारिश, निचले इलाकों में जलभराव

20 Jul 2026

गाजीपुर में भाकपा-माले और इंकलाबी नौजवान सभा ने आक्रोश दिवस मनाया

20 Jul 2026

कटहल नाले के सुंदरीकरण कार्य का परिवहन मंत्री ने किया निरीक्षण

20 Jul 2026

जब मंगल पांडेय ने अंग्रेजी सत्ता को दी ललकार, तालियों और नारों से गूंज उठा सभागार

20 Jul 2026

जज बंगला के सामने चलती कार पर बाइक सवार मनबढ़ों ने ईंट से किया हमला

20 Jul 2026

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग

20 Jul 2026

सरयू की कटान में बह गया धरना स्थल का पीपल का पेड़

20 Jul 2026

ऑटो चालकों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

20 Jul 2026

घर में घुसकर वीरांगना से मारपीट के मामले में चार दोषियों को 10-10 साल की सजा

VIDEO: आरा मशीन संचालक से लाइसेंसी पिस्टल लूटी, विरोध पर चार राउंड फायरिंग

20 Jul 2026

VIDEO: आरा मशीन संचालक से लाइसेंसी पिस्टल लूटी, विरोध पर चार राउंड फायरिंग, पीड़ित ने बताई आपबीती

20 Jul 2026

VIDEO: मथुरा में कारोबारी के 25 लाख ले उड़े टप्पेबाज, तलाश में जुटी पुलिस

20 Jul 2026

VIDEO: कोसीकलां के गुरूषगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, टीम ने सामान भी किया जब्त

20 Jul 2026

VIDEO: मथुरा के गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियां, पुलिसकर्मियों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

20 Jul 2026

Video: भगवान भोलेनाथ की नगरी कैलाश के दर्शन से अभिभूत हुए यात्री

20 Jul 2026

Video: पिथौरागढ़ जिले में दम तोड़ रही हैं स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, सरकार कर रही है बेहतरी का झूठा दावा

20 Jul 2026

Video: भाजपा ने विधायक मयूख महर के धरने पर उठाए सवाल, फूंका पुतला

20 Jul 2026

Video: मॉलरोड स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजन एवं भंडारा हुआ

20 Jul 2026

Meerut: डीजीपी यूपी ने किया सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, साइबर मॉनिटरिंग सेल और अपराध शाखा के ज़ोनल कार्यालय का उद्घाटन

20 Jul 2026

Balaghat: 600 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहा था नेटवर्क, डायरी खोलेगी कई बड़े नाम

20 Jul 2026

गुरुग्राम में छठी जिला योगासन खेल चैंपियनशिप संपन्न, 180 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

20 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed