{"_id":"6a5f0fa585e0e6de43014fc2","slug":"video-nahan-mc-complex-illegal-parking-traffic-police-action-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: एमसी कॉम्पलेक्स में अवैध पार्किंग पर पुलिस का एक्शन, वाहन हटाने को लेकर कर्मचारियों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: एमसी कॉम्पलेक्स में अवैध पार्किंग पर पुलिस का एक्शन, वाहन हटाने को लेकर कर्मचारियों से नोकझोंक
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:50 AM IST
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के दिल्ली गेट स्थित एमसी कॉम्पलेक्स में मंगलवार को अवैध पार्किंग हटाने की कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस और कर्मचारियों के बीच हल्की नोकझोंक हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने कॉम्पलेक्स के मुख्य मार्ग पर खड़े दोपहिया वाहनों को हटवाया, जिससे कुछ कर्मचारियों ने आपत्ति जताई।
कर्मचारियों का कहना था कि यह रास्ता एमसी कॉम्पलेक्स की निजी संपत्ति का हिस्सा है, इसलिए यहां वाहनों के संबंध में कार्रवाई करने का अधिकार पुलिस के पास नहीं है। वहीं यातायात पुलिस का कहना था कि कॉम्पलेक्स में कई सरकारी और महत्वपूर्ण कार्यालय संचालित होते हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। मुख्य रास्ते पर वाहन खड़े होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।
कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे पर बहस होती रही। हालांकि बाद में पुलिस ने नियमों का पालन करने और भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपने वाहन वहां से हटा लिए।
कर्मचारियों ने इस कार्रवाई पर असहमति जताते हुए कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे और समाधान की मांग करेंगे। दूसरी ओर, ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक आवागमन में बाधा बनने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।