{"_id":"6a5f14c869a394d3820abdea","slug":"video-video-canahata-ka-malhara-rada-para-jalbharava-sa-bugdhha-parashana-khabha-ka-sahara-lkara-nakal-raha-rahagara-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चिनहट के मल्हौर रोड पर जलभराव से बढ़ी परेशानी, खंभों का सहारा लेकर निकल रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चिनहट के मल्हौर रोड पर जलभराव से बढ़ी परेशानी, खंभों का सहारा लेकर निकल रहे राहगीर
चिनहट क्षेत्र के मल्हौर रोड स्थित हास्यमऊ के पास बारिश के बाद सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। सड़क पर इतना पानी भर गया है कि राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। खस्ताहाल सड़क और जलभराव के कारण लोग जान जोखिम में डालकर बिजली के खंभों का सहारा लेकर किसी तरह रास्ता पार करने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में इस इलाके की यही स्थिति बन जाती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द जलभराव की समस्या दूर कराने, सड़क की मरम्मत कराने और प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।