{"_id":"6a5f62403cb40c8e040b1764","slug":"video-rathal-saraya-ka-jalsatara-bugdhha-katha-mahagaparava-va-sallhapara-samata-kaii-gava-ma-bugdhha-ka-aashaka-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुदौली: सरयू का जलस्तर बढ़ा, कैथी, महगूपुरवा व सल्लहापुर समेत कई गांवों में बाढ़ की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुदौली: सरयू का जलस्तर बढ़ा, कैथी, महगूपुरवा व सल्लहापुर समेत कई गांवों में बाढ़ की आशंका
सरयू का जलस्तर बढ़ा, कैथी, महगूपुरवा व सल्लहापुर समेत कई गांवों में बाढ़ की आशंका
रुदौली: तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का बढ़ता जलस्तर अब तटीय गांवों के लिए चिंता का विषय बन गया है। मंगलवार सुबह नदी का जलस्तर 91.980 मीटर दर्ज किया गया, जो सोमवार रात के मुकाबले आठ सेंटीमीटर अधिक है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से कैथी, महगूपुरवा, सल्लहापुर, माझा, अब्बूपुर और आसपास के कई गांवों में बाढ़ और कटान की आशंका गहरा गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी का पानी इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो सबसे पहले माझा क्षेत्र के खेत जलमग्न हो जाएंगे। धान सहित खरीफ की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। इसके बाद नदी किनारे बसे गांवों की आबादी पर भी खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीण लगातार प्रशासन से कटान रोकने और राहत की तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
वहीं तहसील प्रशासन का कहना है कि सरयू नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। राजस्व विभाग की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है और बाढ़ संभावित गांवों में नियमित निगरानी की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जाएंगे।
फिलहाल सरयू का बढ़ता जलस्तर किसानों और तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में नदी का जलस्तर स्थिर होता है या फिर बाढ़ का खतरा और बढ़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।