{"_id":"6ade4c0c59e72eba0b0ecf9d","slug":"car-rams-into-back-of-bus-on-highway-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-161724-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हाईवे पर बस में पीछे से घुसी कार, आठ श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हाईवे पर बस में पीछे से घुसी कार, आठ श्रद्धालु घायल
Mon, 26 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
भेलसर। लखनऊ हाईवे पर रविवार सुबह फेलसंडा गांव के पास एक निजी बस में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत आठ श्रद्धालु घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई, हालांकि उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे लोहिया पुल के निकट हुआ।
कानपुर के सचेंडी गांव निवासी पंकज सिंह का परिवार कार से अयोध्या जा रहा था। फेलसंडा के पास आगे चल रही निजी बस के अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे आ रही कार उसमें जा घुसी। हादसे में कार चालक राहुल यादव (29), ज्योति (45), प्रीति (29), पिंकी (22), जिगर (35), प्रशांत कुमार (28), पंकज सिंह (30) और आशीष वर्मा (28) घायल हो गए।
आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद ज्योति, प्रीति और प्रशांत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी के डॉ. आकाश मोहन ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि सवारियां बैठाने के चक्कर में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे कार बस में घुस गई। परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। हादसे के बाद परिवार अयोध्या दर्शन का कार्यक्रम रद्द कर कानपुर लौट गया। कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।