{"_id":"6a5f08a32e8aa83ace09ebc6","slug":"video-traffic-diverted-due-to-farmers-protest-at-shambhu-border-queues-of-vehicles-form-at-lalru-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"शंभू बाॅर्डर पर किसानों के धरने से ट्रैफिक डायवर्ट, लालड़ू में लगी वाहनों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंभू बाॅर्डर पर किसानों के धरने से ट्रैफिक डायवर्ट, लालड़ू में लगी वाहनों की कतारें
अंबाला-पटियाला हाईवे पर स्थित शंभू बैरियर पर किसानों के धरने के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। प्रशासन ने अंबाला, पटियाला और लुधियाना की ओर जाने वाले वाहनों को अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया है, जिसके कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है।
डायवर्जन के चलते लालड़ू के आईटीआई चौक, लैहली चौक और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। सुबह से ही ट्रैफिक की रफ्तार धीमी बनी रही और कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। इस दौरान एंबुलेंस को भी निकलने में काफी परेशानी देखी जा रही है। इससे दफ्तर जाने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लैहली ट्रैफिक पुलिस मौके पर तैनात रहकर यातायात को सुचारू करने में जुटी हुई है। ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई शाम सिंह ने बताया कि शंभू बैरियर पर किसानों के बैठने के कारण ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, जिससे वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी पूरी मुस्तैदी से ट्रैफिक को नियंत्रित करने में लगे हैं और स्थिति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पटियाला, लुधियाना की ओर जाने वाले वाहनों लैहली टी पॉइंट से लैहली बनूड जाने वाली लिंक सड़क को देखते हुए भारी वाहनो को छोड़ छोटे वाहनों को निकाला जा रहा है ताकि जाम की स्थिति ना बन सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।