फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young woman taken away under the pretext of securing film work; has not returned even after three months; kidnapping case registered

Mohali News: फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर ले गए युवती, तीन माह बाद भी नहीं लौटी, अपहरण का मामला दर्ज

Wed, 22 Jul 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Young woman taken away under the pretext of securing film work; has not returned even after three months; kidnapping case registered
मोहाली। फिल्म में भीड़ का काम दिलाने का झांसा देकर एक 18 वर्षीय युवती को अगवा करने का मामला सामने आया है। युवती तीन माह से घर नहीं लौटी है। फेज-8 थाना पुलिस ने एक महिला सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(6) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। युवती की मां अंजू ने शिकायत दर्ज कराई है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की रहने वाले हैं। वह वर्तमान में कुंभड़ा, मोहाली में किराए पर रहती है। अंजू मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती है। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को जबरन बंधक बनाकर रखा गया है।
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाली मनदीप कौर उसकी बेटी वर्षा को फिल्मों में काम दिलाने के लिए ले जाया करती थी। करीब तीन माह पहले मनदीप कौर वर्षा को फाजिल्का-फिरोजपुर क्षेत्र के गांव रत्ताखेड़ा ले गई थी। शुरुआती दिनों में वर्षा से फोन पर बात होती रही। बाद में उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया। काफी समय बीतने के बाद भी वर्षा घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। अंजू ने अपनी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसने मनदीप कौर और उसके साथियों पर उसकी बेटी को जबरन कब्जे में रखने का संदेह जताया है। फेज-8 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनदीप कौर और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस युवती की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापे मार रही है। जांच अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। युवती का पता लगने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed