फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ramp not built and safety standards unmet, yet the Health Minister inaugurated the facility eight months ago; the infant ward is still awaiting a Fire NOC

Mohali News: रैंप बना न मानक हुए पूरे, स्वास्थ्य मंत्री ने आठ माह पहले ही कर दिया उद्घाटन, शिशु वार्ड को आज भी फायर एनओसी का इंतजार

Wed, 22 Jul 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Ramp not built and safety standards unmet, yet the Health Minister inaugurated the facility eight months ago; the infant ward is still awaiting a Fire NOC
मोहाली। फेज-6 स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं सिविल अस्पताल का नया शिशु वार्ड आठ माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। 72 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 18 बेड के वार्ड को फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) का इंतजार है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने 14 नवंबर 2025 को आधे-अधूरे वार्ड का उद्घाटन किया था। फायर विभाग के अनुसार, वार्ड में अग्नि सुरक्षा प्रणाली मानकों के अनुरूप नहीं है। आपातकाल के लिए बने रैंप सहित कई कमियां अभी तक पूरी नहीं की गई हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मानक पूरे होने के बाद ही एनओसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

उद्घाटन के बावजूद, मरीजों को नई सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बच्चों का इलाज अभी भी पुराने भवन में ही किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फायर सेफ्टी से जुड़े कुछ कार्य अभी जारी हैं। अधिकारियों के अनुसार, नई इमारत में शिशु वार्ड शुरू होने से आधुनिक उपचार और बेहतर सेवाएं मिलेंगी। एक ही भवन में सभी सेवाएं मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को सुविधा होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले साल नवंबर में इस वार्ड का उद्घाटन किया था। उस समय भी वार्ड पूरी तरह तैयार नहीं था। अब आठ माह बीत जाने के बाद भी फायर विभाग की मंजूरी नहीं मिली है। अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द कमियों को दूर करना चाहिए। ताकि मरीजों को नई सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन



मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक की चौथी मंजिल पर 18 बेड का शिशु वार्ड बन रहा है। फायर सेफ्टी से जुड़े कुछ कार्य अभी चल रहे हैं, इसलिए वार्ड पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। फायर विभाग को एनओसी के लिए लिखित पत्र भेजा गया है। जैसे ही विभाग से मंजूरी मिलेगी, शिशु वार्ड को तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. अमित अग्रवाल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, फेज-6
विज्ञापन
विज्ञापन


मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक का फायर सिस्टम मानकों के अनुरूप नहीं है। आपातकाल के लिए रैंप नहीं बनाया गया है। इसके अलावा भी बहुत भी कमियां हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एनओसी के लिए पत्र आया है। मानकों पर खरा उतरते ही एनओसी दे दी जाएगी। -सुरेश कुमार, एसएफओ, फायर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed