{"_id":"6a5fd9ddcfa67afbf10b59df","slug":"powercom-employees-strike-brings-operations-to-a-halt-consumers-inconvenienced-mohali-news-c-71-1-mli1010-144983-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पावरकॉम कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप<bha>;<\/bha> उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पावरकॉम कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप<bha>;</bha> उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। पावरकॉम कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल मंगलवार को शुरू हुई। इसके पहले दिन बिजली विभाग के कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। नए कनेक्शन और बिल संबंधी कार्यों के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को बिना काम करवाए ही लौटना पड़ा। पावरकॉम के नियमित कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 21 और 22 जुलाई को हड़ताल पर हैं। इसमें लिपिकीय और तकनीकी दोनों वर्गों के कर्मचारी शामिल हैं। जीरकपुर के दोनों प्रभागों में करीब 50 से 60 तकनीकी कर्मचारी हड़ताल में हैं।
फील्ड के कार्यों के लिए ठेका कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। बिजली आपूर्ति और ग्रिड संचालन की जिम्मेदारी कनिष्ठ अभियंता और उप-विभागीय अधिकारी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। विभाग का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी।
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी में कार्यरत सुरिंदर ने बताया कि वह आधे दिन की छुट्टी लेकर नया बिजली कनेक्शन लेने आए थे। उन्हें कार्यालय पहुंचने पर हड़ताल की जानकारी मिली। वहीं मधु ने बिल संबंधी समस्या के लिए कार्यालय का दौरा किया। उन्हें भी निराश होकर लौटना पड़ा। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों पर कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।