{"_id":"6a5f6923b7e07937800cf523","slug":"video-kanpur-man-arrested-for-stealing-copper-cable-from-university-stp-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: विश्वविद्यालय के एसटीपी से कापर केबल चुराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: विश्वविद्यालय के एसटीपी से कापर केबल चुराने वाला गिरफ्तार
कल्याणपुर पुलिस ने सीएसजेएमयू के एसटीपी से कापर केबल चुराने वाले चोर को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा है। बीते 15 से 16 जुलाई के बीच कल्याणपुर में स्थित एसटीपी से कापर केबल चोरी हुई थी। विश्वविद्यालय के सहायक संपति अधिकारी की तहरीर आर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।मंगलवार को पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर में बुद्धा पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान राजकीय उन्नयन बस्ती कल्याणपुर निवासी श्रीपाल के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपित नशे और जुए का लती है। आरोपी के पास से आरी ब्लेड, पलास और कटर बरामद हुई है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपी दोबारा चोरी की फिराक में था तभी पकड़ा गया। उसे जेल भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।