{"_id":"6a5f627f46c22ab3a5057021","slug":"video-tarana-kapajata-vathayalya-bnagathathapara-ma-shakashhanae-sakal-bthaka-parabhava-shakashhanae-oura-pathana-sasakata-para-haii-caraca-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"तारुन: कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर में शिक्षण संकुल बैठक, प्रभावी शिक्षण और पठन संस्कृति पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारुन: कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर में शिक्षण संकुल बैठक, प्रभावी शिक्षण और पठन संस्कृति पर हुई चर्चा
कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर में शिक्षण संकुल बैठक, प्रभावी शिक्षण और पठन संस्कृति पर हुई चर्चा
तारुन: कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर में मंगलवार को शिक्षण संकुल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम नारायण ने की।
बैठक में शासन की मंशा के अनुरूप 10 प्रभावी शिक्षण व्यवहार, कैच-अप शिक्षण रणनीतियों और पठन संस्कृति पर विस्तार से चर्चा और प्रस्तुतीकरण दिया गया।
बेनीगद्दौपुर के शिक्षक अलकेश पाण्डेय ने प्रभावी शिक्षण में अनुशासन और गतिविधि आधारित पढ़ाई पर जोर दिया। चराँवा के प्रवीण सिंह ने आकलन और अभ्यास को जरूरी बताया। वहीं समदा के राकेश वर्मा ने कक्षाओं में टीएलएम के प्रयोग का समर्थन किया।
बैठक का संचालन रामसुभावन यादव ने किया। बैठक में पठन संस्कृति और कैच-अप शिक्षण को आगामी कार्ययोजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में चंदन राय, सौरभ सिद्धार्थ, सतेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश मिश्रा, सुनीता वर्मा, बीना पाण्डेय, विनोद वर्मा, महेश वर्मा, महेंद्र कन्नौजिया सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।