Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chhath festival celebrated in Lucknow, Ayodhya and several other districts of Awadh; fast broken by offeri

यूपी: लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी सहित प्रदेश के कई जिलों में छठ पर्व संपन्न, सूर्य को अर्घ्य देकर खोला व्रत

Mon, 16 Nov 2026 07:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Nov 2026 07:11 AM IST
सार

Chhath Puja in Lucknow: महापर्व छठ का समापन सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा हुआ। अवध के कई जिलों में यह पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। 

विज्ञापन
UP: Chhath festival celebrated in Lucknow, Ayodhya and several other districts of Awadh; fast broken by offeri
लखनऊ में हुई छठ पूजा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूर्य उपासना के साथ महापर्व छठ का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। अवध के कई जिलों में पूजा स्थलों पर भोर से ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद पारंपरिक तरीके से 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।

विज्ञापन


रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं सुबह की पूजा की तैयारी में जुट गई थीं। सोमवार तड़के चार बजे से ही महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचने लगीं। सूप में गन्ना, केला, नारियल, ठेकुआ और अन्य फल सजाकर पूजा की। सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही महिलाओं ने जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर छठ गीतों और जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन


अमेठी जिले गौरीगंज, संग्रामपुर, जायस, फुरसतगंज, मुसाफिरखाना, बाजारशुकुल और जगदीशपुर सहित विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा हुई। गौरीगंज के लोदी बाबा मंदिर के सामने स्थित पक्के तालाब घाट पर भी बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं पहुंचीं। परिवार के पुरुष और बच्चे भी पूजा में शामिल हुए। महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पवित्रता और पारिवारिक एकता का प्रतीक है छठ
गौरीगंज की वंदना त्रिपाठी ने बताया कि छठ व्रत संतान की लंबी आयु और परिवार की सुख-शांति के लिए रखा जाता है। डॉ. अंतिमा मिश्र ने कहा कि 36 घंटे का निर्जला व्रत कठिन साधना का प्रतीक है। इसमें सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना की जाती है। कल्पना सिंह ने बताया कि यह पर्व परिवार के साथ समाज को भी जोड़ता है। पूजा स्थलों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।

Trending Videos

अयोध्या के गुप्तार घाट पर छठ महापर्व संपन्न, उगते सूर्य को अर्घ्य

UP: Chhath festival celebrated in Lucknow, Ayodhya and several other districts of Awadh; fast broken by offeri
छठ पूजा संपन्न। - फोटो : अमर उजाला।

सोमवार सुबह अयोध्या के प्रसिद्ध गुप्तार घाट पर छठ महापर्व का विधिवत समापन हुआ। चार दिवसीय इस महापर्व के अंतिम दिन व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान पूरा घाट छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से गूंज उठा।

महापर्व के चौथे और अंतिम दिन भोर से ही श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ घाट पर पहुंचने लगे थे। रविवार शाम से ही घाट पर चहल-पहल शुरू हो गई थी। कई परिवार शाम के अर्घ्य के बाद रात भर वहीं रुके थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे से महिलाओं ने सूप, दौरा और पूजा सामग्री के साथ सरयू नदी में प्रवेश किया। ठंड के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। 

बच्चे, बुजुर्ग और पुरुष भी पूजा में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। पूर्व दिशा में सूर्य की पहली किरण दिखते ही व्रती महिलाओं ने कमर तक पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, बच्चों की लंबी उम्र और रोगों से मुक्ति की कामना की। सूर्योदय के समय सरयू नदी में सूरज की सुनहरी छटा और सैकड़ों दीयों की रोशनी मनमोहक थी। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और अपना 36 घंटे का निर्जला व्रत तोड़ा। पारण के बाद उनके चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी।
 

गोरखपुर में मनाया गया पर्व

UP: Chhath festival celebrated in Lucknow, Ayodhya and several other districts of Awadh; fast broken by offeri
छठ पूजा का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला।

 गोरखनाथ मंदिर स्थित भी सरोवर पर श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है इस समय करीब 80% तक श्रद्धालु घाट पर पहुंच चुके हैं बाकी परिवार वाले भीम पहुंच रहे हैं। आधी रात के बाद से ही यहां मेले जैसा माहौल है। श्रद्धालु छठ माता की पूजा अर्चना के साथ-साथ बाबा गोरखनाथ के भी दर्शन पूजन कर रहे हैं।

वाराणसी में भी हुई पूजा

 वरुणा पुल और शास्त्री घाट पर छठ पूजा की सुबह का नजारा। घाटों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान तैनात हैं। वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें भी मुस्तैद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed